{"_id":"5af5ba5f4f1c1bd0408b4797","slug":"cctv-caught-old-man-while-stealing-diamond-ring-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हीरे की अंगूठी चुराने वाला बुजुर्ग निकला करोड़पति, सीसीटीवी में कैद हुई थी चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरे की अंगूठी चुराने वाला बुजुर्ग निकला करोड़पति, सीसीटीवी में कैद हुई थी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 12 May 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगत फार्म बाजार स्थित आभूषणों की दुकान से हीरे की अंगूठी चोरी होने के मामले में पुलिस ने दिल्ली निवासी एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी करोड़पति है और पूर्व में वह बिल्डर था। वर्तमान में उसकी दिल्ली के पॉश इलाके में कोठी है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की अंगूठी बरामद कर ली है। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित जगत फार्म बाजार में दीपक मंडल की स्वर्णश्री नाम से आभूषणों की दुकान है।
दीपक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल को स्कूटी सवार एक बुजुर्ग चांदी की पायल देखने आया था। वह हीरे की अंगूठी भी देखने लगा। इसी दौरान बुजुर्ग ने अंगूठी चोरी कर ली। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
दीपक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल को स्कूटी सवार एक बुजुर्ग चांदी की पायल देखने आया था। वह हीरे की अंगूठी भी देखने लगा। इसी दौरान बुजुर्ग ने अंगूठी चोरी कर ली। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
आरोपी के जाने के बाद दुकानदार को अंगूठी नहीं दिखी, तब सीसीटीवी फुटेज से उन्हें चोरी की जानकारी हुई। आरोपी अंगूठी को जेब में डालता हुआ नजर आ रहा था। पुलिस ने सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निर्माण विहार (दिल्ली) निवासी गोपाल बंसल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि मीडिया में मामला आने के बाद गाजियाबाद निवासी किसी व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस से संपर्क साधकर आरोपी के बारे में जानकारी दी थी।