{"_id":"5bc1df04bdec2269360ca29a","slug":"cctv-caught-2-miscreants-looted-girls-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम जाते समय 2 लड़कियों से हुई लूटपाट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम जाते समय 2 लड़कियों से हुई लूटपाट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
Crime in delhi
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके के ब्रह्मपुरी में जिम जा रही दो लड़कियों को बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूट लिया। यह पूरा मामला पास के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रोज की तरह ही राखी राणा अपनी एक दोस्त के साथ जगजीत नगर से ब्रह्मपुरी होते हुए गोंडा चौक स्थित अपनी जिम जा रही थी। जैसी ही दोनों लड़कियां ब्रह्मपुरी गली नंबर 3 के पास पहुंची तो पीछे से पीछा करते आ रहे दो बदमाशों ने अपनी मोटर साइकिल उनके आगे रोक ली।
विज्ञापन
बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर राखी की सारी ज्वेलरी उतरवा ली और फरार हो गए। सारा मामला पास के लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन