{"_id":"598c5ab04f1c1b6f5f8b4ce6","slug":"cctv-cameras-to-be-installed-in-dtc-buses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीटीसी बसों में हर हरकत पर होगी निगाह, जानें कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीसी बसों में हर हरकत पर होगी निगाह, जानें कैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Aug 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
डीटीसी बसों में इंटरनेट प्रोटोकाल (आईपी) कैमरा लगवाएगी, जिससे डीटीसी मुख्यालय में बैठा अधिकारी चाहे तो कैमरे से बस के अंदर का नजारा देख पाएगा।
उसे यह देखने के लिए किसी कंप्यूटर के बड़े स्क्रीन की जरूरत नहीं होगी बल्कि अपने स्मार्ट मोबाइल फोन पर भी देख पाएगा। दिल्ली सरकार ने बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना को बीते माह ही मंजूरी दी है।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होंगी 200 बसें
फिलहाल डीटीसी की 200 बसों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कैमरा लगाया गया था। यह बसें सरोजनी नगर और राजघाट डिपो की बसों से चलती है।
कैमरे के सकारात्मक रिपोर्ट के बाद इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार ने सीसीटीवी कैमरा सिर्फ डीटीसी की ही नहीं बल्कि क्लस्टर बसों में भी लगाएगी। इसके लिए कुल 140 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह बजट निर्भया फंड से दिया जाएगा।
डीटीसी ने प्रत्येक बस में तीन सीसीटीवी कैमरा लगाएगी। बस में एक स्क्रीन भी लगाया जाएगा। जिसपर तीनों कैमरे का व्यू होगा। यात्री भी कैमरे की रिकार्डिंग का लाइव नजारा देख पाएंगे। डीटीसी आईपी सीसीटीवी कैमरा लगाएगा। जिसका एक्सेस डीटीसी अधिकारियों को दिया जाएगा। वह चाहे तो अपने कंप्यूटर, लैपटाप या फिर स्मार्टफोन में भी उसे देख पाएंगे।