फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE will tell how to teach offline and online countrywide teachers will get hybrid learning

बड़ा फैसला: सीबीएसई बताएगी, कैसे पढ़ाएं ऑन लाइन-ऑफ लाइन, देशभर के शिक्षक सीखेंगे हाईब्रिड लर्निंग के गुर

Wed, 27 Oct 2021 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Oct 2021 05:33 PM IST
सार

पांच दिन के ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्हें हाइब्रिड लर्निंग एजुकेशन का परिचय, हाइब्रिड लर्निंग कांसेप्ट और टूल किट, लाइव क्लासरूम में हाइब्रिड लर्निंग का कार्यान्वयन, हाइब्रिड लर्निंग के तत्व, हाइब्रिड लर्निंग सेटअप- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर घटक पर जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
CBSE will tell how to teach offline and online countrywide teachers will get hybrid learning
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण स्कूल पूरी तरह से खुले नहीं हैं। स्कूलों में पढ़ाई हाईब्रिड(ऑफलाइन-ऑनलाइन) मोड में चल रही है। इस कारण से शिक्षकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने शिक्षकों को हाईब्रिड लर्निंग केलिए तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। बोर्ड शिक्षकों को माइक्रोसॉफ्ट एजुकेशन के साथ मिलकर हाईब्रिड लर्निंग में प्रशिक्षित करेगा।
विज्ञापन


शिक्षा प्रणालियों की चुनौतियों से शिक्षक कैसे निपटें, ऐसे में सीबीएसई ने माइक्रोसॉफ्ट एजुकेशन, माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल ट्रेनिंग पार्टनर टेक अवंत गार्डे केसाथ मिलकर शिक्षकों के लिए हाईब्रिड लर्निंग की ट्रेनिंग देने का प्लान बनाया है। शिक्षकों को यह ट्रेनिंग 15 नवंबर से मिलनी शुरु होगी। यह प्रशिक्षण पांच दिन का होगा, इसमें प्रत्येक स्कूल केदो-दो शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। शिक्षकों की ट्रेनिंग पूरी होने केबाद उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


पांच दिन का होगा शिक्षकों का प्रशिक्षण
पांच दिन के ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्हें हाइब्रिड लर्निंग एजुकेशन का परिचय, हाइब्रिड लर्निंग कांसेप्ट और टूल किट, लाइव क्लासरूम में हाइब्रिड लर्निंग का कार्यान्वयन, हाइब्रिड लर्निंग के तत्व, हाइब्रिड लर्निंग सेटअप- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर घटक पर जानकारी दी जाएगी। स्कूलों को अपने शिक्षकों को इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनाने केलिए पंजीकरण करवाना होगा। हाईब्रिड लर्निंग प्रोग्राम के लिए ट्रेनिंग प्रक्रिया की शुरुआत 15 नवंबर से शुरु होगी। शिक्षकों के बैच केहिसाब से चार दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed