{"_id":"3d2497e56aeb35e863338009335b88f4","slug":"cbse-will-be-taught-favorite-novel-in-syllabus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाएंगे मनपसंद नॉवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाएंगे मनपसंद नॉवेल
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 26 Jul 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले सत्र से सीबीएसई में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के अंग्रेजी विषय के पाठयक्रम को बदल दिया जाएगा। इन कक्षाओं में अभी तक जो नॉवेल पढ़ाए जा रहे हैं, उन्हें हटाकर विद्यार्थियों के पसंदीदा नॉवेल को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए सीबीएसई ने चर्चित नॉवेल की सूची बनाकर एक प्रश्न पत्र तैयार किया है। इसका फीडबैक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से लिया जा रहा है। इसमें जिस नॉवेल को अधिक वोट मिलेंगे, उसे ही कक्षा अनुसार पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कमेटी के अध्यक्ष एसएस गोसाईं ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीबीएसई ने फीडबैक के लिए पांच सवालों की सूची सभी स्कूलों को भेज दी है। सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसमें नौवीं व दसवीं के लिए गुलिवर्स ट्रेवल्स, थ्री मेन इन ए बोट, डायरी ऑफ ए यंग गर्ल, द स्टोरी ऑफ माई लाइफ आदि नॉवेल और 11वीं व 12वीं के लिए द सेटविले घोस्ट, सिलास मार्नर अप फ्रॉम सेलेवरी, इनविजिबल मैन आदि नॉवेल शामिल हैं।
विज्ञापन
इसमें छात्रों को अपनी पसंद के नॉवेल चिन्ह्ति करने होंगे। इसमें नॉवेल का प्रभाव, पढ़ने के बाद उससे मिलने वाले फायदे आदि के बारे में भी बताना होगा। साथ ही उन्हें उन नॉवेल के प्रति अपने अनुभवों के बारे में भी बताना होगा। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि सीबीएसई का सिलेबस काफी पुराना हो चुका है। इसमें बदलाव कि जरूरत है।