फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse result 2021 class 10 announced delhi nearly 99 percent students passed know about delhi ncr region

CBSE Result: 10वीं बोर्ड में दिल्ली के 98.19 प्रतिशत बच्चे पास, बुलंदशहर में छह मेधावियों ने पाए 500 में से 500 अंक

Tue, 03 Aug 2021 06:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Aug 2021 06:45 PM IST
सार

लड़कियों का पास प्रतिशत 99.24 फीसदी है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.89 फीसदी रहा है। दसवीं में सौ फीसदी ट्रांसजेंडर पास हुए हैं। दसवीं में 90 फीसदी से 100 फीसदी के बीच अंक प्राप्त करने वाले भी इसमें बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
cbse result 2021 class 10 announced  delhi nearly 99 percent students passed know about delhi ncr region
cbse board - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बिना दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। बारहवीं की तरह दसवीं में भी विद्यार्थियों के लिए अंक बरसे हैं। इस बार दसवीं का रिजल्ट 99.04 फीसदी जारी किया है। यह बीते साल के मुकाबले में 07.58 फीसदी ज्यादा है। एक बार फिर रिजल्ट में लड़कियां अव्वल साबित हुई हैं। 

विज्ञापन


लड़कियों का पास प्रतिशत 99.24 फीसदी है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.89 फीसदी रहा है। दसवीं में सौ फीसदी ट्रांसजेंडर पास हुए हैं। दसवीं में 90 फीसदी से 100 फीसदी के बीच अंक प्राप्त करने वाले भी इसमें बढ़ गए हैं। रिजल्ट में 90 से 95 फीसदी हासिल करने वालों की संख्या 2,00,962 और 95-100 फीसदी हासिल करने वालों की संख्या 57,824 रही है।
विज्ञापन


कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण दसवीं की परीक्षा रद कर दी गई थी। ऐसे में रिजल्ट जारी करने के लिए बोर्ड ने ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया अपनाते हुए 10:30:40 अंकों के फॉर्मूले को अपनाया है। इसमें 10 अंक यूनिट टेस्ट, 30 अंक अर्धवार्षिक परीक्षा, 40 अंक प्री बोर्ड परीक्षा के लिए तय किए गए थे। जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें महामारी की स्थिति सुधरने पर परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर के नतीजों में एक बार फिर त्रिवेंद्रम रीजन ने 99.99 फीसदी पास प्रतिशत के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। दिल्ली रीजन के ओवर ऑल रिजल्ट की बात करें तो यह 98.19 फीसदी है। यह बीते साल के मुकाबले में 12.33 फीसदी अधिक है। दिल्ली वेस्ट का रिजल्ट 98.74 फीसदी और दिल्ली ईस्ट का रिजल्ट 97.80 फीसदी रहा है।

बीते साल के मुकाबले में दिल्ली वेस्ट का रिजल्ट में 12.78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दिल्ली ईस्ट का रिजल्ट 12.01 फीसदी सुधरा है। रिजल्ट में सेंट्रल तिब्बतन स्कूल और केंद्रीय विद्यालय सौ फीसदी रिजल्ट के साथ अव्वल रहे हैं। इस साल दिव्यांग श्रेणी का पास प्रतिशत 99.44 फीसदी रहा है। दिव्यांग श्रेणी में 5387 विद्यार्थी थे, जिसमें से 5357 पास हुए हैं। इस श्रेणी में 90-95 फीसदी अंक 224 विद्यार्थियों और 95-100 फीसदी अंक 53 विद्याथियों ने हासिल किए हैं। 

इस साल कुल 21,50,608 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें रेगुलर विद्यार्थी 21,13,767 विद्यार्थी थे। इसमें से 20, 97,128 का रिजल्ट घोषित किया गया है। जबकि 16, 639 का रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में हैं। वहीं 36, 841 प्राइवेट व पत्राचार विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। इस साल 17,636 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।

बुलंदशहर में छह मेधावियों ने पाए सौ प्रतिशत अंक
बुलंदशहर में छह मेधावियों ने 500 में से 500 अंक पाए। छह छात्रों को टॉप-5 विषय में सौ प्रतिशत अंक मिले हैं। इनमें पांच डीपीएस और एक विद्याज्ञान स्कूल का छात्र शामिल है।




पर्व गुप्ता समेत इन छात्र-छात्राओं ने पाए 99.8 प्रतिशत अंक
जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की पर्व गुप्ता ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। साथ ही डीपीएस साहिबाबाद के वंश रैना, सेठ आनंदराम जयपुरिया की रौनक गुप्ता और डीपीएस वसुंधरा के केतन श्रीवास्तव ने भी 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। 



गाजियाबाद के गुरुकुल द स्कूल की तनिशी आहुजा ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। 



गाजियाबाद के गुरुकुल द स्कूल की विदुषी शर्मा ने भी 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर बाजी मारी।  

गाजियाबाद के गुरुकुल द स्कूल की शांभवी सिंह, डीपीएसजी मेरठ रोड की नंदिनी गोयल और भूमि सिंघल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

10वीं के रिजल्ट आने के बाद गुरुग्राम सेक्टर चार ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में खुशी मनाते छात्र और छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed