CBSE 12th Result 2020: बोर्ड इस बार जारी नहीं करेगा टॉपर्स की लिस्ट, ये है कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई इस साल 12वीं की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड न तो राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर की घोषणा करेगा और न ही राज्य या जिला स्तर पर ही मेरिट लिस्ट जारी होगी। बता दें कि इससे पहले सीआईएससीई बोर्ड ने भी छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। सीबीएसई भी न दसवीं और न ही बाहरवीं की मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
कोरोना के चलते नहीं हुई थीं सभी परीक्षाएं
इसके पीछे बोर्ड का तर्क है कि जब कोरोना के चलते छात्रों की सभी परीक्षाएं हुई ही नहीं हैं, तो मेरिट लिस्ट कैसे जारी की जा सकती है। छात्रों का रिजल्ट उनके कुछ पेपर के आधार पर जारी किया गया है, जो उन्होंने दिया था। ऐसे में मानना यह भी है कि अगर मेरिट लिस्ट जारी होती है तो कोई छात्र कोर्ट में जाकर भी मेरिट लिस्ट पर सवाल उठा सकता है।
दिल्ली हिंसा के चलते भी नहीं हुईं कुछ परीक्षाएं
कोरोना के अलावा भी फरवरी में दिल्ली हिंसा के चलते कुछ इलाकों के छात्रों की परीक्षाएं नहीं हुई थीं। ऐसे में मेरिट लिस्ट जारी करना छात्रों के साथ गलत होगा।
छात्रों के संतुष्ट न होने पर दोबारा परीक्षा का मिलेगा मौका
सीबीएसई ने बताया है कि अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है वह छात्र वैकल्पिक परीक्षा दे सकते हैं, जिसका आयोजन बोर्ड बाद में करेगा।
डिजि लॉकर पर देख सकते हैं परिणाम
जानकारी के अनुसार इस साल कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 18 लाख और कक्षा 12 की परीक्षा के लिए 12 लाख छात्र पंजीकृत हैं। छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।बोर्ड परीक्षा दे चुके सभी छात्र DigilLocker के साथ digilerer.gov.in पर अपना अंकपत्र देख सकेंगे। DigiLocker खाते की जानकारी सभी छात्रों को सीबीएसई के साथ पंजीकृत उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजा गया है।
आज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्विटर पर 12वीं के परिणाम जारी होने की घोषणा की है। इसे आप http://cbseresults.nic.in/ पर भी जाकर देख सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.