फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse questions ryan international that why its affiliation should not be revoked

CBSE जांच टीम ने कहा- रायन स्कूल गुनहगार, टाली जा सकती थी प्रद्युम्न की हत्या

Sun, 17 Sep 2017 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 17 Sep 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
cbse questions ryan international that why its affiliation should not be revoked
- फोटो : अमर उजाला

रायन स्कूल प्रबंधन अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को सही ढंग से निभाता तो हादसे (प्रद्युम्न ठाकुर की मौत) को रोका जा सकता था। स्कूल में सुरक्षा और बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसमें कई खामियां थीं। इन बातों का खुलासा सीबीएसई की दो सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट में हुआ है। 

विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार पर सीबीएसई बोर्ड ने रायन स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उसकी मान्यता रद्द कर दी जाए। स्कूल प्रबंधन को 15 दिन में नोटिस का जवाब देना है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ने 13 सितंबर को स्कूल में जाकर छानबीन की और शुक्रवार शाम को सीबीएसई को रिपोर्ट सौंपी। जांच टीम ने माना है कि स्कूल ने सीबीएसई गाइडलाइन्स के मुताबिक व्यवस्था नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रद्युम्न की शौचालय में हत्या की गई। स्कूल के मेन गेट से शौचालय की दूरी 50 मीटर है, उसके बाद क्लासरूम। जांच में पता चला है कि किसी ने प्रद्युम्न को जबरन शौचालय में खींचा और फिर हत्या कर दी। शौचालय की खिड़कियों में ग्रिल तक नहीं है। ऐसे में कोई भी खिड़कियों से बाहर जा सकता है।

बच्चे और बस स्टाफ इस्तेमाल करते हैं एक टॉयलेट

cbse questions ryan international that why its affiliation should not be revoked
रायन स्कूल

अपनी रिपोर्ट में कमेटी ने ये तो पाया ही है कि जो टॉयलेट बच्चे इस्तेमाल करते थे वही बस स्टाफ भी करते थे। इसके साथ ही स्कूल की बाउंड्री वॉल भी टूटी पाई गई है जिसे पार कर कोई भी स्कूल के अंदर घुस सकता है।

कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम होने के साथ ही जो लगे हैं वो काम नहीं करते। स्कूल की घोर लापरवाही की तरफ इशारा करती ये रिपोर्ट बताती है कि स्कूल प्रशासन ने अनुपयोगी जगह जैसे खाली क्लासरूम और टैरेस को बिना लॉक किए छोड़ रखा है।​

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed