फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE paper leaks: two coaching center director arrested from Jharkhand

CBSE पेपर लीक: झारखंड से 2 कोचिंग सेंटर डायरेक्टर गिरफ्तार, हिरासत में कई छात्र और शिक्षक

Sun, 01 Apr 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 Apr 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
CBSE paper leaks: two coaching center director arrested from Jharkhand
cbse paper leak
सीबीएसई पेपर लीक मामले में पुलिस ने झारखंड के चतरा से दो निजी कोचिंग सेंटर के डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया। साथ ही अलग-अलग स्कूलों के चार छात्रों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से एक 11वीं के छात्र को नवोदय विद्यालय के कैंपस से पकड़ा गया। 
विज्ञापन


उस पर स्कूल के बाथरूम में लीक पेपर के सवालों से संबंधित चिटों को छिपाने का आरोप है। दो अन्य छात्र पटना से हैं। इस मामले में अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस ने शुक्रवार को कक्षा 10 के छह छात्रों को हिरासत में लिया था।  
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी कई कोचिंग सेंटर मालिक, स्कूल शिक्षकों और छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शनिवार को नजफगढ़ व बवाना में स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षकों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस को शक है कि सीबीएसई के 10वीं व 12वीं के पर्चे दिल्ली व हरियाणा बॉर्डर से लीक हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह नरेला से सीबीएसई के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। वह पर्चा लीक मामले की अहम कड़ी माना जा रहा है।

50 से ज्यादा फोन जब्त

CBSE paper leaks: two coaching center director arrested from Jharkhand
दिल्ली पुलिस ने अब तक 50 से ज्यादा मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनमें छात्रों व कुछ ट्यूटर के मोबाइल हैं। पुलिस जांच कर रही है कि ये मोबाइल फोन आपस में जुड़े तो नहीं हैं। इनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

10वीं के छात्र ने पिता की ई-मेल आईडी से भेजा था पेपर
गूगल ने सीबीएसई के चेयरपर्सन को गणित का पेपर ई-मेल करने वाले की जानकारी दे दी है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि 10वीं के एक छात्र को गणित का पेपर व्हाट्सएप पर मिला था। उसने अपने पिता की ई-मेल आईडी से यह पेपर सीबीएसई चेयरपर्सन को 28 मार्च को हुई परीक्षा से ठीक एक दिन पहले भेजा था।

मेल में हाथ से लिखे पेपर की 12 इमेज भी भेजी थीं। छात्र ने इसमें कहा था कि गणित का पेपर व्हाट्सएप पर लीक हो गया है। ऐसे में परीक्षा स्थगित कर दी जानी चाहिए। पुलिस ने छात्र और उसके पिता से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed