इस साइट पर जाइए और घर बैठे अपने बच्चे पर नजर रखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के प्रदर्शन पर उनके अभिभावक घर बैठे ही नजर रख सकेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों के प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए सारांश पोर्टल व मोबाइल ऐप विकसित किया है।
पोर्टल व ऐप के माध्यम से अभिभावक न केवल स्कूल से सीधे जुड़े रहेंगे, बल्कि वे अपने बच्चे के प्रदर्शन की तुलना स्कूल, राज्य, क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर भी कर सकेंगे।
सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के शिक्षकों और अभिभावकों को करीब लाने तथा उनकी प्रगति पर निगरानी रखने के उद्देश्य से पोर्टल तैयार किया है। इसकी मदद से अभिभावक व शिक्षक छात्रों की प्रगति की निगरानी कर उसके प्रदर्शन को सुधारनेे में मदद कर सकते हैं।
इस पर बच्चे के पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। जिसे जब चाहे देखा जा सकता है। सीबीएसई अध्यक्ष वाई. एस. के. सेशु कुमार की ओर से इस पोर्टल व ऐप की जानकारी स्कूलों को भेजी जा चुकी है।
पोर्टल पर बच्चे का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा
पोर्टल को http://saransh.nic.in लिंक के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। पोर्टल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे किसी भी मोबाइल ब्राउजर से एक्सेस किया जा सके। इसका मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराया गया है।
सीबीएसई अधिकारियों के मुताबिक स्कूल इसके माध्यम से किसी भी तरह की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचा सकेंगे। यदि अभिभावकों का कोई सवाल है, तो वे संदेश के माध्यम से पूछ सकेंगे।
इससे अभिभावकों को स्कूल आकर पूछताछ करने की आवश्यकता नहीं होगी। अभिभावक पंजीकरण करा कर पोर्टल से जुड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने बच्चे का पंजीकरण और रोल नंबर प्रयोग करना होगा।
यूजर नेम व पासवर्ड उनके मोबाइल व ईमेल पर भेजा जाएगा। स्कूल की ओर से माता-पिता को प्रमाणित करने के बाद अभिभावक इस पर लॉग-इन कर सकेंगे।