फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE exam dates change

CBSE परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव

Fri, 07 Mar 2014 01:28 AM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
CBSE exam dates change

लोकसभा चुनाव के कारण सीबीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक एमसी शर्मा ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि पूर्व निर्धारित 9 अप्रैल को होने वाली उर्दू इलेक्टिव, संगीत वोकल, संगीत इंस्ट्रूमेंटल, संगीत हिंदी वोकल, संगीत हिंदी इंस्ट्रूमेंटल, उर्दू कोर की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


10 अप्रैल को होने वाली सोशोलॉजी, ग्राफिक्स डिजाइन, डीटीपी एंड मल्टीमीडिया, बीपीओ स्किल की परीक्षा 21 अप्रैल, 12 अप्रैल को होने वाली फिलॉस्फी, इंटरप्रिन्योरशिप, ऑफिस प्रैक्टिस, कैश-मैनेजमेंट एंड हाउस कीपिंग, जियोस्पेतियल टेक्नॉलॉजी, फूड सर्विस आईटी, लाइब्रेरी एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट की परीक्षा 19 अप्रैल और 17 अप्रैल को होने वाली पेंटिंग, ग्राफिक्स, स्कलपचर, कमर्शियल आर्ट, एग्रीकल्चर, क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन स्टडी की परीक्षा 22 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

आज हुई परीक्षा में छात्र क्यों रहे परेशान?

CBSE exam dates change

नोएडा में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में बृहस्पतिवार को 12वीं कक्षा का बिजनेस स्टडीज का पेपर संपन्न हुआ। ज्यादातर परीक्षार्थियों ने पेपर को लंबा बताया। ऐसे में कई बच्चों का पेपर वक्त पर पूरा नहीं हो सका। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि पढ़ाई में औसत बच्चों को पेपर में दिक्कत आई।

मॉडर्न स्कूल से परीक्षा देकर निकले छात्र सौरभ ने कहा कि पेपर के लिए तीन घंटे पर्याप्त नहीं थे। पेपर में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लंबे थे, जिसके चलते कुछ प्रश्न छूट गए। रॉकवुड स्कूल की छात्रा अंकिता ने कहा कि सभी प्रश्न कोर्स से ही थे, लेकिन उत्तर लिखने में समय लगा।

साइंस में फिजिक्स के बाद अब 11 मार्च को कैमेस्ट्री का पेपर अहम है। परीक्षार्थी कैमेस्ट्री विषय की तैयारी में जुटे हुए हैं। दूसरी ओर आज (शुक्रवार) को दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में अंग्रेजी का पेपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed