फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse 10th and 12th compartment examination will start from august 23

CBSE: 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से, बारहवीं के सभी विषयों के एग्जाम होंगे एक ही दिन

Fri, 05 Aug 2022 05:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 Aug 2022 05:29 PM IST
सार

सीबीएसई की ओर से दसवीं व बारहवीं के रिजल्ट 22 जुलाई को घोषित किए गए थे। बारहवीं में 67, 743 छात्रों की और दसवीं में 1,07, 689 छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी।

विज्ञापन
cbse 10th and 12th compartment examination will start from august 23
CBSE - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 23 अगस्त से शुरू होने जा रही हैं। सीबीएसई ने इन परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होकर 29 अगस्त को समाप्त होगी। दसवीं की सभी परीक्षाओं की समयावधि सुबह 10:30 बजे से 12.30 रहेगी। बारहवीं के सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन में तीन पालियों 10:30 से 11:30, 10:30 से 12:00, व 10:30 बजे से 12:30 बजे तक में होगी। मुख्य परीक्षाओं की तरह इस परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से दसवीं व बारहवीं के रिजल्ट 22 जुलाई को घोषित किए गए थे। बारहवीं में 67, 743 छात्रों की और दसवीं में 1,07, 689 छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी। इन परीक्षाओं में बैठने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 जुलाई को समाप्त हुई है। जिसके बाद अब बोर्ड ने विस्तृत परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्वयं की सेनिटाइजर की पारदर्शी बोतल ले जानी होगी। छात्र नाक व मुंह को मास्क से ढक कर रखेंगे। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। अभिभावक इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि उनका बच्चा बीमार ना हो। 
विज्ञापन


कंपार्टमेंट की परीक्षा टर्म-2 के पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। लिस्ट ऑफ कैडिंडेट (एलओसी) में जिन विद्यार्थियों का नाम होगा उन्हें ही कंपार्टमेंट की परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। 29 अगस्त को दसवीं का अंतिम पेपर हिंदी कोर्स बी, उर्दू कोर्स बी, भूटिया, स्पेनिशन, तेलुगु, विषयों का होगा। दसवीं-बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की विस्तृत तिथियां बोर्ड की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed