फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSC Board Exam will begin from February 15 will be conducted under CCTV surveillance

CBSC Board Exam: 15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, CCTV की निगरानी में होगा एग्जाम, 44 लाख छात्र देंगे पेपर

Wed, 12 Feb 2025 11:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Feb 2025 11:07 PM IST
सार

बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए देशभर में करीब 7800 केंद्र बनाए हैं। दसवीं की मुख्य परीक्षाओं की शुुरुआत 15 फरवरी से अंग्रेजी के पेपर से होगी, जबकि समापन 18 मार्च को कंप्यूटर ऐप्लिकेशन के पेपर से होगा। 

विज्ञापन
CBSC Board Exam will begin from February 15 will be conducted under CCTV surveillance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। सीबीएसई ने इस साल से स्कूलों को कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। कैमरे लगने के बाद ही स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए 44 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए हैं।

विज्ञापन

बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए देशभर में करीब 7800 केंद्र बनाए हैं। दसवीं की मुख्य परीक्षाओं की शुुरुआत 15 फरवरी से अंग्रेजी के पेपर से होगी, जबकि समापन 18 मार्च को कंप्यूटर ऐप्लिकेशन के पेपर से होगा। बारहवीं की पहली परीक्षा उद्यमिता विषय व 17 फरवरी को शारीरिक शिक्षा की होगी। बारहवीं का अंतिम पेपर 4 अप्रैल को साइकोलॉजी का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लीक व नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर खास निगरानी रहेगी। छात्रों को स्कूल ड्रेस व प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश पत्र पर छात्र का रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा सेंटर की जानकारी, दिव्यांग छात्रों की श्रेणी, एडमिट कार्ड आईडी और किस दिन कौन से विषय की परीक्षा है, इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी, जबकि कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो परीक्षाएं नहीं दे सकेंगे 
इस बार यदि कोई भी छात्र परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर कोई अफवाह फैलाएगा या प्रश्न पत्र डालेगा तो छात्र की वर्तमान और साथ ही अगले वर्ष की परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाएगा। वहीं यदि किसी छात्र ने उत्तरपुस्तिका में गाली या धमकी लिखी या करेंसी रखी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल फोन सहित) को अपने पास रखना, उपयोग करना या उपयोग करने के प्रयास करने को भी अनफेयर मीन्स (नकल) में गिना जाएगा। साथ ही उसे परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में छात्रों को किसी प्रकार के संचार उपकरण (फोन, ईयर फोन व अन्य) ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। बोर्ड की ओर से भेजी जाने वाली मार्किंग स्कीम के आधार पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed