CBI करेगी वशिष्ठ एनकाउंटर मामले की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। मनोज के परिजनों ने दिल्ली पुलिस पर एनकाउंटर का आरोप लगाया था।
मामले की जांच अबतक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की जा रही थी। पुलिस के हवाले से बताया जा रहा था कि स्पेशल सेल द्वारा उगाही के कथित आरोपों की जांच शुरू नहीं हो पा रही थी।
वजह थी दिल्ली पुलिस की विजिलेंस ब्रांच के सामने मनोज वशिष्ठ के परिवार का बयान दर्ज कराने न पहुंचना। फोन और नोटिस के बाद भी मनोज का परिवार बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा था। लेकिन अब इस इनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई करने जा रही है।
परिजनों ने पुलिस पर उठाए थे सवाल
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा राजेन्द नगर के सागर रत्नी रेस्तरां में किए गए कथित एनकाउंटर में बागपत का मनोज वशिष्ठ 16 मई को मारा गया था।
इस एनकाउंटर के बाद मनोज वशिष्ठ के परिजनों ने आरोप लगाया था कि स्पेशल सेल के पुलिसकर्मी मनोज वशिष्ठ से उगाही करने के प्रयास में लगे हुए थे।
मनोज के परिजनों के उगाही के आरोपो की जांच के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त भीम सेन बस्सी ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे।