फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBI seeks details of Yadav singh's daughter's wedding expenses

सीबीआई ने यादव सिंह की बेटी की शादी के खर्च का मांगा ब्यौरा

Thu, 16 Jun 2016 01:43 AM IST
सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा
सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 16 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
CBI seeks details of Yadav singh's daughter's wedding expenses
सीबीआई - फोटो : DEMO Pics

नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह की बेटी की शादी में हुए खर्च का ब्योरा सीबीआई ने नोएडा प्राधिकरण से तलब किया है। सीबीआई ने प्राधिकरण को नोटिस भेजकर इस संबंध में जानकारी मांगी है। वहीं, इससे पहले भेजे गए नोटिस में यादव सिंह और उनके रिश्तेदारों की उन सभी प्रॉपर्टी की जानकारी भी मांगी थी, जो बाद में दूसरों के नाम कर दी गईं।

विज्ञापन


यादव सिंह की बेटी की शादी करीब आठ साल पहले सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आईएएस अधिकारी के साथ हुई थी। इस भव्य शादी में बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इस शादी की चर्चा लखनऊ तक हुई थी।
विज्ञापन


प्राधिकरण को भेजे गए नोटिस में बुकिंग से लेकर खर्च तक की जानकारी मांगी गई है। सूत्रों का कहना है कि यादव सिंह ने स्टेडियम की बुकिंग तक की कोई राशि नहीं दी थी। सीबीआई इस बात की भी जांच कर रही है कि शादी के दौरान कौन-कौन से होटल बुक किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर कितना खर्च हुआ था और कौन-कौन सी हस्तियां शादी में शामिल हुई थीं। सीबीआई जांच में यादव सिंह के 2007 से 2012 तक के कार्यकाल पर ज्यादा फोकस कर रही है। यादव सिंह इसी दौरान सीएमई जल से लेकर इंजीनियर इन चीफ के पद तक पहुंच गए थे।

करोड़ों के टेंडर किए गए थे जारी

CBI seeks details of Yadav singh's daughter's wedding expenses

उनके जरिये सबसे ज्यादा टेंडर इसी दौरान जारी हुए हैं। सिविल, विद्युत यांत्रिकी, उद्यान, जन स्वास्थ्य, जल आदि विभागों के मूल दस्तावेज सीबीआई के पास जा रहे हैं जबकि प्रतिलिपि नोएडा प्राधिकरण के रिकॉर्ड में जमा हैं।

3000 से अधिक फाइलें खंगाली जा चुकी हैं। सीबीआई ने साक्ष्यों के आधार पर इस मामले से जुड़े 1230 लोगों की सूची तैयार की थी, जिसमें अब 72 से अधिक के नाम फाइनल हो चुके हैं। इनमें नोएडा प्राधिकरण में तैनात हुए सीनियर आईएएस-पीसीएस अफसर, इंजीनियर, ठेकेदार व कुछ करीबी शामिल हैं।

आयकर विभाग को 2002 से 2014 तक के टेंडरों के भेजे गए ब्योरे में प्राधिकरण ने बताया था कि यादव सिंह के जरिये 2003 से 2014 तक कुल 13081 टेंडर जारी किए गए थे, जिसमें सिविल और रखरखाव के कार्यों के 3562 टेंडर हैं। इनकी कीमत 1641 करोड़ रुपये है जबकि जल, सीवर और बिजली आदि के 9519 टेंडर जारी किए गए, जिनकी कीमत 2547.33 करोड़ रुपये है। इसके अलावा जून 2014 से 1 दिसंबर 2014 के बीच 533 कामों के टेंडरों का भी जिक्र है, जिनकी कीमत करीब 735 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed