CBI ने किया आरोपों का खंडन, मनीष ने बोला मोदी पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर सीबीआई द्वारा डाले गए छापे के बारे में सीबीआई ने केजरीवाल के आरोपों को गलत बताया है।
सीबीआई ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल के उन दावों का पूरी तरह खंडन किया है जिसमें उन्होंने अपने दफ्तर में सीबीआई रेड की बात कही है। सीबीआई की प्रवक्ता देवप्रीत ने बताया कि उसे राजेंद्र कुमार और अन्य 6 लोगों के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसकी जांच वो कर रही है।
वहीं इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर आज के दिन को लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है और कहा कि केंद्र अफसर के बहाने केजरीवाल पर कार्रवाई कर रही है।
राजेंद्र के साथ ही अन्य 6 लोगों पर है केस
देवप्रीत के अनुसार राजेंद्र कुमार व अन्य लोगों पर 2007-14 के बीच अपने पद का गलत उपयोग कर कॉन्ट्रैक्ट देने का आरोप लगा है। इसी जांच के लिए आज सीबीआई ने राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर छापा मारा था ना कि केजरीवाल के दफ्तर पर।
सीबीआई ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राजेंद्र कुमार के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था जिसके बाद सीबीआई ने दिल्ली यूपी के 14 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।
देवप्रीत ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से जो खबरें मुख्यमंत्री दफ्तर पर छापेमारी की आ रही है वो पूरी तरह से गलत है। सीबीआई ने मुख्यमंत्री दफ्तर पर कोई रेड नहीं मारी है। इसके साथ ही सीबीआई ने दिल्ली सरकार से इसे राजनीतिक एजेंडा बनाकर सीबीआई के काम में बाधा उत्पन्न न करने की अपील की है।
'आज लोकतंत्र के लिए काला दिन है'
सीबीआई की प्रेस कांफ्रेंस के बाद आम आदमी पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस में मनीष सिसोदिया ने कहा कि राजेंद्र कुमार पर जो भी कार्रवाई हुई है वह पूरी तरह बदले की कार्रवाई है। राजेंद्र कुमार के बहाने केजरीवाल पर हमला किया जा रहा है।
इसके साथ ही मनीष सिसोदिया ने आज के दिन को लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन बताया है। उनका कहना था कि जैसे पहले सीबीआई का गलत इस्तेमाल होता रहा है वैसे ही आज एक बार फिर सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया गया है।
वहीं जब उनसे पूछा गया कि केजरीवाल ने पीएम मोदी के लिए कायर और मनोरोगी जैसे शब्दों का इस्तेमाल क्यों किया। इस पर उन्होंने कहा कि जब दिनभर की जांच के बाद भी सीबीआई को कुछ नहीं मिला तो अब वो शब्दों को मुद्दा बना रही है।
सिसोदिया ये भी बोले कि बीजेपी अपने कर्मों के लिए माफी मांग लीजिए हम अपने शब्दों के लिए माफी मांग लेंगे। उन्होंने कहा कि ये सीधा-सीधा सीबीआई के माध्यम से उन अफसरों को डराने की कोशिश है जो केजरीवाल के साथ काम कर रहे हैं।