फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbi reached manesar to inquire land scam

भूमि घोटाले की जांच को मानेसर पहुंची सीबीआई

Tue, 22 Sep 2015 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 22 Sep 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
cbi reached manesar to inquire land scam

मानेसर के चार गांवों के किसानों की 400 एकड़ जमीन की जांच के लिए सीबीआई टीम सोमवार की शाम को मानेसर पहुंची। जहां पर किसानों को सुनने के बाद उनका जल्द बयान दर्ज करने के लिए कार्यालय खोलने की बात कही है।

विज्ञापन


मानेसर व आस-पास गांव की 400 एकड़ जमीन की जांच में सहयोग के लिए सभी गांव के किसान पूर्व सरपंच मानेसर ओम प्रकाश के नेतृत्व में भीष्म मंदिर पर बैठे हुए थे। सीबीआई के डीएसपी व इंस्पेक्टर के साथ मानेसर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां पर सीबीआई अधिकारियों की ओर से चार गांव के उन सभी किसानों की सूची तैयार करने को कहा गया, जिनकी जमीन बिल्डरों ने ली है। सूची में उनका नाम-पता होने के साथ मोबाइल नंबर दर्ज हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारी इसी मंदिर पर अपना कार्यालय खोलेंगे। सीबीआई सात दिन के भीतर चारों गांव के किसानों का बयान दर्ज करेगी।  मंगलवार को सीबीआई के पुलिस अधीक्षक के आने की उम्मीद है। इस दौरान मौजूद रहने वालों में सीबीआई के डीएसपी जगदीश, इंस्पेक्टर सुभाष, एसीपी मानेसर राहुल देव रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed