{"_id":"d33cccf40ab9279dc3fa27b73932c858","slug":"cbi-reached-manesar-to-inquire-land-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि घोटाले की जांच को मानेसर पहुंची सीबीआई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि घोटाले की जांच को मानेसर पहुंची सीबीआई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 22 Sep 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर के चार गांवों के किसानों की 400 एकड़ जमीन की जांच के लिए सीबीआई टीम सोमवार की शाम को मानेसर पहुंची। जहां पर किसानों को सुनने के बाद उनका जल्द बयान दर्ज करने के लिए कार्यालय खोलने की बात कही है।
विज्ञापन
मानेसर व आस-पास गांव की 400 एकड़ जमीन की जांच में सहयोग के लिए सभी गांव के किसान पूर्व सरपंच मानेसर ओम प्रकाश के नेतृत्व में भीष्म मंदिर पर बैठे हुए थे। सीबीआई के डीएसपी व इंस्पेक्टर के साथ मानेसर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां पर सीबीआई अधिकारियों की ओर से चार गांव के उन सभी किसानों की सूची तैयार करने को कहा गया, जिनकी जमीन बिल्डरों ने ली है। सूची में उनका नाम-पता होने के साथ मोबाइल नंबर दर्ज हो।
विज्ञापन
सीबीआई के अधिकारी इसी मंदिर पर अपना कार्यालय खोलेंगे। सीबीआई सात दिन के भीतर चारों गांव के किसानों का बयान दर्ज करेगी। मंगलवार को सीबीआई के पुलिस अधीक्षक के आने की उम्मीद है। इस दौरान मौजूद रहने वालों में सीबीआई के डीएसपी जगदीश, इंस्पेक्टर सुभाष, एसीपी मानेसर राहुल देव रहे।