यादव सिंह की चार रियल एस्टेट कंपनियों पर सीबीआई के छापे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह की अकूत संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने ताजा कार्रवाई में गाजियाबाद और नोएडा में सघन छापामारी की है।
बृहस्पतिवार को सीबीआई की टीम ने गाजियाबाद और नोएडा की यादव सिंह से जुड़ी चार रियल एस्टेट कंपनियों के 12 ठिकानों और उनके निदेशकों के आवास पर छापे मारे।
ये कंपनियां हैं एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, आनंद बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड, तिरुपति कंस्ट्रक्शन लिमिटेड और जेएसपी कंस्ट्रक्शन लिमिटेड। इसके अलावा नोएडा के गोल्ड लिंक हॉस्पिटलिटी के दफ्तर पर भी खोजबीन की कार्रवाई हुई।
यादव सिंह पर मनी लांड्रिंग के दो केस दर्ज
ईडी ने यादव सिंह के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है। इस साल अगस्त में यादव के खिलाफ सीबीआई की शिकायत के आधार पर ईडी ने यह मामला दर्ज किया।
काले धन पर बनी एसआईटी ने भी दिसंबर में ईडी से यादव सिंह के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने को कहा था, लेकिन शुरुआती आपराधिक केस की रिपोर्ट नहीं होने के कारण ईडी मामला दर्ज नहीं कर पाया।
एजेंसी यादव सिंह की यूपी और अन्य जगहों की चल और अचल संपत्तियों की जांच कर रही है। इसके बाद उनसे जल्द ही पूछताछ की जा सकती है।