फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbi raids cm kejriwals office, reason unknown

केजरीवाल के प्रधान सचिव के पास मिले लाखों रुपए

Tue, 15 Dec 2015 07:24 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
cbi raids cm kejriwals office, reason unknown

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सीबीआई ने उनके दफ्तर पर छापा मारा है। हालांकि जांच एजेंसी ने दावा किया है कि दिल्ली के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर की जांच के लिए छापा मारा गया है। सीबीआई की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी आगबबूला हो उठी है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


छापों से नाराज अरविंद केजरीवाल ने टि्वटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कायर और मनोरोगी कहा। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सीबीआई छापों की जानकारी दी और कहा, ''मोदी राजनीतिक रूप से मुझसे नहीं लड़ पर रहे हैं, इसलिए वे कायरता दिखा रहे हैं। मोदी कायर और मनोरोगी हैं।''
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन




छापे की कार्रवाई का टि्वटर पर अपडेट देते हुए केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री दफ्तर की फाइलें खंगाली जा रही हैं। उन्होंने कहा, ''मोदी ये बताएं उन्हें कौन सी फाइल चाहिए। राजेंद्र के बहाने मेरे दफ्तर की सारी फाइल देखी जा रही हैं।''


CBI ने केजरीवाल के दावे को किया खारिज

cbi raids cm kejriwals office, reason unknown

दिल्ली सचिवालय में सीबीआई की कार्रवाई तकरीबन तीन घंटे से जारी है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री दफ्तर में प्रवेश से रोक दिया गया है और उनका दफ्तर सील कर दिया गया। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश ने बताया कि उन्हें भी दफ्तर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। मुख्यमंत्री का दफ्तर दिल्ली सचिवालय के तीसरे तल पर है।

हालांकि सीबीआई ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री का दफ्तर सील नहीं किया गया है। जांच एजेंसी ने कहा है कि वो मुख्यमंत्री की टीम के एक सीनियर ब्यूरोक्रेट राजेंद्र कुमार के दफ्तर को खंगाल रही है। सीबीआई के सूत्रों को कहना है कि जांच एजेंसी का एक भी सदस्य मुख्यमंत्री के दफ्तर में नहीं गया है। ये केस उनके कार्यकाल से नहीं जुड़ा है।

केजरीवाल ने सीबीआई के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सीबीआई झूठ बोल रही है। राजेंद्र कुमार पर कम्‍प्यूटरों की खरीद में रिश्वतखोरी का आरोप है।

आप नेताओं ने खोला केंद्र के खिलाफ मोर्चा

cbi raids cm kejriwals office, reason unknown

सीबीआई छापों से उपजे हालात पर चर्चा और आगे की रणनीति बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के नेताओं की बैठक अब खत्म हो चुकी है। इस बैठक के खत्म होने के बाद पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि यह अघोषित इमरजेंसी है। सीबीआई को ये छापे सीएम केजरीवाल को विश्वास में लेकर करने चाहिए थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने मीडिया को दिए बयानों में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री मनीश सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "सीबीआई छापे से डराकर ईमानदार राजनीति को रोकने की कोशिश कर रहे हैं मोदी। जनता सच के साथ है, सफल नहीं हो सकेंगे।" एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की फाइलें देखी जा रही हैं, वे बताएं उन्हें क्या चाहिए।

आप के एक अन्य नेता आशीष खेतान ने कहा कि ये अघोषित आपातकाल के हालात हैं। मोदी सरकार देश को पुलिस स्टेट में बदलना चाहती है, ऐसी जगह जहां नागरिकों का कोई अधिकार न हो।

राजेंद्र कुमार के घर से लाखों रुपए बरामद

cbi raids cm kejriwals office, reason unknown

टीवी रिपोर्टों के मुताबिक, सीबीआई छापों में राजेंद्र कुमार के घर से लाखों रुपए मिले हैं। तीन नई प्रॉपर्टियों के कागजात भी मिले हैं। राजेंद्र कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव हैं। भ्रष्टाचार के आरापों के बाद भी आप उनका बचाव करती रही है।

आप नेता आशुतोष ने सीबीआई छापों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेंद्र कुमार को ईमानदार अफसर बताया। उन्होंने कहा कि अगर राजेंद्र कुमार के खिलाफ जांच करनी थी तो उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं बताया।

इससे पहले आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने कहा कि बिहार में बीजेपी को सबक सिखाया है और अब पंजाब और बंगाल में उन्हें जनता सबक सिखाएगी।

कुमार विश्वास ने कहा कि सीबीआई ने हिमाचल के कांग्रेसी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर उस दिन छापा मारा जिस दिन उनकी बेटी की शादी थी और बिहार चुनाव में मुलायम सिंह को महागठबंधन से अलग करने के लिए सीबीआई का दबाव डाला।

सीबीआई ने 14 स्‍थानों पर मारे छापे

cbi raids cm kejriwals office, reason unknown

आप के एक अन्य नेता दीपक बाजपेयी ने कहा है कि देश में अघोषित तानाशाही के हालात हैं। मोदी ने आपातकाल की घोषणा कर दी है, देश के लोग उन्हें जवाब देंगे।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज सीबीआई छापों को घृणित कार्रवाई करार दिया है। भारद्वाज ने कहा कि मोदी पर हजारों लोगों को मौत की घाट उतारने का आरोप है लेकिन उनके दफ्तर पर कभी छापा नहीं पड़ा।''

सीबीआई ने एक बयान जारी कर कहा है कि राजेंद्र कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। मामले में एक अन्य आरोपी जीके नंदा के पास 10.5 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

सीबीआई ने कहा है कि राजेंद्र कुमार के मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 14 स्थानों पर छापे मारे गए हैं। वहीं इसी दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस मामले में एक ट्वीट किया था जिसपर ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने इसे अघोषित इमरजेंसी करार दिया है।



'ना होते मेरे सचिव तब भी पड़ते ऐसे ही रेड?'

cbi raids cm kejriwals office, reason unknown
दिल्ली स‌चिवालय में किए सीबीआई छापे को लेकर अरविंद केजरीवाल सुबह से ही ट्वीट कर रहे हैं और अब इसको लेकर उनका एक नया ट्वीट सामने आया है।

केजरीवाल ने कहा कि क्या राजेंद्र मेरे सचिव नहीं होते तो क्या तब भी उनपर सीबीआई ऐसे ही रेड करती? इसका जवाब भी वो खुद ही देते हैं और कहते हैं नहीं। तब ऐसा नहीं होता। यानि ये रेड किस पर था मुझ पर या राजेंद्र पर?


केजरीवाल ने एक बार फिर एक ट्वीट कर मोदी सरकार से सवाल पूछा है कि 2002 की शीला सरकार के वक्त के भ्रष्टाचार के लिए केजरीवाल सरकार पर रेड। वाह मोदी जी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed