{"_id":"6237b864c31bee77707b6e10","slug":"cbi-arrests-senior-gst-intelligence-officer-for-taking-bribe-of-rs-60-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीबीआई ने 60 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में वरिष्ठ जीएसटी खुफिया अधिकारी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीबीआई ने 60 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में वरिष्ठ जीएसटी खुफिया अधिकारी को किया गिरफ्तार
Mon, 21 Mar 2022 04:57 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 21 Mar 2022 04:57 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि एक कारोबारी ने सीबीआई से शिकायत की थी कि अधिकारी मोहित धनकड़ उनके पिता के खिलाफ चल रहे मामले में पक्ष लेने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने 60 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में वरिष्ठ खुफिया अधिकारी मोहित धनकड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई), गाजियाबाद कार्यालय में कार्यरत है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एक कारोबारी ने सीबीआई से शिकायत की थी कि अधिकारी मोहित धनकड़ उनके पिता के खिलाफ चल रहे मामले में पक्ष लेने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद सीबीआई ने रिश्वत मांगने के आरोप में मोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि एजेंसी ने एक जाल बिछाया और राकेश शर्मा नामक एक व्यक्ति को अधिकारी की ओर से रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 60 लाख रुपये लेते पकड़ा। इसके बाद अधिकारी मोहित धनकड़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के परिसरों पर छापा भी मारा गया।
विज्ञापन