{"_id":"3a78f653dec3d9b2e2bfb1969fffb918","slug":"cbi-arrest-two-munnabhai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई के हत्थे चढे़ दो और मुन्नाभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई के हत्थे चढे़ दो और मुन्नाभाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में क्लर्क और पीओ परीक्षा पास कराने में मूल रूप से झांसी के रहने वाले दो और आरोपियों को सीबीआई टीम ने धर दबोचा। बुधवार को सीबीआई ने दोनों आरोपी अमित सिंह और अजयपाल सिंह को सीबीआई विशेष न्यायाधीश कुलदीप कुमार की कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
इस मामले में सीबीआई अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पकडे़ गए दोनों आरोपी बैंक परीक्षा के अभ्यर्थी थे। उन्होंने अपनी जगह पर अन्य लोगों को परीक्षा में बैठाया था। इसके लिए लाखों रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर सीबीआई इंस्पेक्टर एसके पांडेय के नेतृत्व में टीम आरोपियों को लेकर कोर्ट पहुंची। इंस्पेक्टर एसके पांडेय ने न्यायाधीश को बताया कि इस प्रकरण में अब तक कुल 9 गिरफ्तारियों की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
उधर, सीबीआई सूत्रों से पता चला है कि दो आरोपियों ने मुंबई में रहने वाले कुछ लोगों के नामों का खुलासा किया है। इसके साथ ही सीबीआई की एक टीम मुंबई की ओर रवाना हो गई है।
यह भी जानकारी मिली है कि सीबीआई के निशाने पर वह एजेंसी भी है, जिसे बैंक क्लर्क और पीओ परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।