फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbi announce 5 lakh reward on godman virendra dev dixit allegedly confined girls in ashram

'भगोड़े बाबा' वीरेंद्र देव दीक्षित की जानकारी देने वाले को सीबीआई देगी पांच लाख का ईनाम

Wed, 03 Apr 2019 05:59 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 03 Apr 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
cbi announce 5 lakh reward on godman virendra dev dixit allegedly confined girls in ashram
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर युवतियों को अपने आश्रम में अवैध तरीके से रखने वाले अय्याश बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर सीबीआई ने पांच लाख का ईनाम घोषित किया है। सीबीआई ने कहा है कि जो भी वीरेंद्र देव दीक्षित का पता बताएगा उसे पांच लाख का ईनाम मिलेगा।

 

रोहिणी के विजय विहार में आश्रम की स्थापना करने वाले फरार बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का सुराग न लगने पर हाईकोर्ट पहले भी सीबीआई को कड़ी फटकार लगा चुकी है। हाईकोर्ट ने पूछा था कि बाबा का अब तक पता क्यों नहीं लगा।

विज्ञापन


नई दिल्ली के रोहिणी स्थित आध्यात्मिक आश्रम में किशोरियों व महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में आश्रम के संस्थापक बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में दिल्ली की गैर सरकारी संस्था फाउंडेशन फॉर सोशल एंपावरमेंट द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में दावा किया गया था। जिसमें कहा गया था कि, आध्यात्मिक शिक्षा के नाम पर आश्रम में किशोरियों को बंधक बनाया जा रहा है। उन्हें उनके परिजनों से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई के बाद पीठ ने इस मामले में सीबीआई को विशेष जांच टीम बनाकर जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद सीबीआई ने दिसंबर 2017 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, तभी से देश के कई प्रांतों में फैले वीरेंद्र देव दीक्षित के ठिकाने सीबीआई की जांच के घेरे में हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed