फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cattle smuggler arrested in police encounter in Delhi

Delhi: पुलिस मुठभेड़ में मवेशी तस्कर गिरफ्तार, इंजेक्शन लगाकर ले जाते थे पशु, तीन बदमाश फरार

Tue, 08 Aug 2023 12:39 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Aug 2023 12:39 AM IST
सार

गिरोह के बदमाश मवेशियों को इंजेक्शन लगाकर कार में डालकर ले जाते थे। रात में गिरोह के सदस्यों का पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। 

विज्ञापन
Cattle smuggler arrested in police encounter in Delhi
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में रविवार देर रात मवेशियों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के तीन सदस्य भागने में कामयाब हो गए। गिरोह के बदमाश मवेशियों को इंजेक्शन लगाकर कार में डालकर ले जाते थे। रात में गिरोह के सदस्यों का पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। 

विज्ञापन


बदमाश के कब्जे से पिस्टल, चाकू, मोबाइल फोन, रस्सी और वारदात में इस्तेमाल काले रंग की स्कॉर्पियो कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहारनपुर यूपी निवासी सलमान के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात पुलिस स्वरूप नगर इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि काले रंग की स्कॉर्पियो कार में कुछ बदमाश इलाके में घूम रहे हैं। बदमाश मवेशी को इंजेक्शन लगाकर कार में डालकर ले जाते हैं। 

विज्ञापन

 

इस सूचना पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई। पुलिस को काले रंग की स्कॉर्पियो कार आते हुए दिखी। पुलिस ने चालक को रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक कार की रफ्तार बढ़ा कर पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश कर यहां से भगाने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed