फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case registered against 31 ration dealers in Noida-Greater Noida and Dadri

नोएडा-ग्रेनो और दादरी के 31 डीलरों पर केस दर्ज, 200 से ज्यादा बार हड़पा राशन

Fri, 31 Aug 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 31 Aug 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
case registered against 31 ration dealers in Noida-Greater Noida and Dadri
फाइल फोटो
एक ही आधार नंबर का 200 से अधिक बार बॉयोमेट्रिक इस्तेमाल करके दूसरे का सरकारी राशन लेने के मामले में नोएडा, ग्रेटर नोएडा व दादरी के 31 राशन डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीनों जगह एक-एक ऑपरेटर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


गड़बड़ी में जिनके आधार नंबरों का इस्तेमाल हुआ है वे भी आरोपी हैं। उन पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस ने बताया कि दादरी की आपूर्ति निरीक्षक प्रियंका राय की तहरीर पर दादरी के चार राशन डीलर, एक कंप्यूटर ऑपरेटर और जिसका आधार नंबर इस्तेमाल हुआ है, उसके खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


इनमें गांव रूपवास के पवन कुमार, नगर के परमाल सिंह, हरीश जिंदल, सरोज कुमारी, किशन स्वरूप के नाम शामिल हैं। तहरीर में आरोप है कि इन लोगों ने एक आधार का 200 से अधिक बार इस्तेमाल करके दूसरे का राशन लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में लिप्त गाजियाबाद निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित शर्मा पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली में 7 राशन डीलरों और जिनके आधार नंबरों का इस्तेमाल हुआ है, उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई है।

 

नोएडा के 20 राशन डीलर निशाने पर

नोएडा में 20 राशन डीलरों और जिन आधार नंबरों का इस्तेमाल किया गया है। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आपूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता ने तहरीर दी है। इन पर 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। इसके तहत दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed