{"_id":"293320e3b841bcf8491cfb7fdb8a58f8","slug":"case-on-sant-gopal-das-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत गोपालदास पर भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत गोपालदास पर भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Sep 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पार्लियामेंट थाना पुलिस ने संत गोपालदास और उनके 29 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को पटियाला कोर्ट में सभी को पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस के अनुसार गो हत्या के विरोध में समर्थकों के साथ संत गोपालदास काफी समय से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे। शुक्रवार दोपहर वे समर्थकों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां उन्होंने काफी देर तक धार्मिक भावनाओं को भड़काने व माहौल खराब करने वाला भाषण दिया। संत गोपालदास के प्रदर्शन के चलते अशोक रोड व अशोक रोड गोलचक्कर पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम हो गया था, जिसकी वजह से पुलिस को ट्रैफिक डायवर्जन करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस संत गोपालदास और उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर पार्लियामेंट थाने ले गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ धार्मिक सद्भावना को खराब करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया।