फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case of molestation of 17 girl students in Vasant Kunj a student said Swami Chaitanyananda call me sweet girl

बाबा के कांड की एक नई कहानी: छात्रा को कहता था स्वीट गर्ल, दिया दुबई का लालच; मथुरा का प्लान सुन रात को भागी

Sat, 27 Sep 2025 08:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 08:05 PM IST
सार

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी शाम को 6.30 बजे क्लास खत्म होने के बाद वह उसे अपने ऑफिस में बुलाता और परेशान करता। वह कहता था- तुम बहुत टैलेंटेड हो और तुम्हे दुबई ले जाकर पढ़ाऊंगा और पढ़ाई का पूरा खर्च उठाऊंगा। 

विज्ञापन
case of molestation of 17 girl students in Vasant Kunj a student said Swami Chaitanyananda call me sweet girl
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की एक और करतूत सामने आ गई है। साल 2016 में एफआईआर करवाने वाली छात्रा ने प्राथमिकी में कहा था कि उसने संस्थान में जो 8 महीने बिताए, वो मेरी जिंदगी का सबसे खराब दौर था। वहां मैं सिर्फ 8 महीने पढ़ी थी। उसके बाद उसने वहां पढ़ाई छोड़ दी थी। संस्थान ज्वॉइन करते ही बाबा की हरकतें शुरू हो गई थीं। वह मुझे अश्लील मैसेज भेजने लगा था। आरोपी स्वामी उसे स्वीट गर्ल बुलाने लगा।

विज्ञापन

स्वामी का स्टाफ मुझ पर दबाव बनता रहता था
प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी शाम को 6.30 बजे क्लास खत्म होने के बाद वह उसे अपने ऑफिस में बुलाता और परेशान करता। वह कहता था- तुम बहुत टैलेंटेड हो और तुम्हे दुबई ले जाकर पढ़ाऊंगा और पढ़ाई का पूरा खर्च उठाऊंगा। मैं ये बिल्कुल नहीं चाहती थी, लेकिन उसका स्टाफ मुझ पर दबाव बनता रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे होटल में रुकवाने की करता था बातें
स्वामी ने मेरा मोबाइल फोन छीन लिया और मुझे हॉस्टल में अकेले रहने पर मजबूर किया। मुझे किसी से बात नहीं करनी दी जाती थी। वह कमरे में लगे फोन पर रात में कॉल करता था। उसकी मेरे ऊपर गिद्ध की तरह नजर थी। आरोपी रात में डिनर और अच्छे होटलों में रुकवाने की बातें करता था। छात्रा ने कहा था कि मैं बहुत डरी हुई थी। कई बार बाबा ने मुझे गलत तरीके से टच करने की कोशिश की, वहां कैमरे भी लगे हुए थे।

विज्ञापन

मथुरा चलने की बात सुन मैं हॉस्टल छोड़कर भागी
बाबा ने मुझे कहा- तुम्हे मेरे साथ मथुरा चलना है, लेकिन मैं नहीं गई और बिना किसी को बताए हॉस्टल में अपना पूरा सामान छोड़कर भाग निकली। मैंने क्लास छोड़ दी, लेकिन बाबा ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा। उससे जुड़ी छात्राएं मेरे पास आईं और वापस चलने का दबाव बनाने लगीं। बाबा ने उन्हें मेरा फोन नंबर और पता दिया था, लेकिन मेरे पिता ने सभी को भगा दिया।

छापेमाारी की जा रही है
यौन शोषण का आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती देश छोड़कर ना भाग जाए इसके लिए दिल्ली पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। चैतन्यानंद सरस्वती की तलाश में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में छापेमारी जारी है, लेकिन शानिवार शाम तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed