फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case filed for disclosing a rape victim's identity

दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने पर केस दर्ज, दो महिलाओं पर आरोप

Sun, 26 Nov 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 26 Nov 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
case filed for disclosing a rape victim's identity

दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर कर उसकी वीडियो सहित अन्य जानकारी सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने इस मामले में अदालत में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


अदालत के आदेश पर डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला के साथ करीब दो वर्ष पहले दुष्कर्म हुआ था। यह मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन


इस मामले में मानवी व उसकी आंटी इंदु जोशी ने दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर की थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को देते हुए कहा था कि किसी व्यक्ति ने उसके नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर उसकी वीडियो अपलोड की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकाउंट भारत में नहीं बना

case filed for disclosing a rape victim's identity

इतना ही नहीं उसके साथ हुई घटना की जानकारी भी इस अकाउंट के माध्यम से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है। इस पर जांच के दौरान पता लगा कि उक्त अकाउंट भारत में नहीं बना है।

पता लगा कि उक्त अकाउंट जर्मनी से बनाया गया है। इस अकाउंट को बनवाने के लिए उक्त दोनों आरोपियों ने लॉर्स नाम के व्यक्ति को 300 यूरो दिए थे। इसके लिए व्हाट्सऐप पर बात हुई। आरोपियों ने उसकी वीडियो को फैलाने से रोकने के लिए के लिए 400 यूरो की मांग की।

​इस पर उसने अदालत में याचिका दायर की। अदालत ने मामले की जांच के आदेश जारी किए थे। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त मामले में दोनों आरोपियों द्वारा महिला की मानहानि की गई है। इस पर मुख्य दंडाधिकारी अभिषेक फुटेला की अदालत ने उक्त दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed