{"_id":"5d4daa6a8ebc3e6cf805fd67","slug":"case-filed-against-former-mla-in-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जिला मलेरिया अधिकारी की पत्नी से 10 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जिला मलेरिया अधिकारी की पत्नी से 10 लाख रुपये ठगे
Fri, 09 Aug 2019 10:46 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
फरीदाबाद में पेट्रोल पंप के लिए लीज पर जमीन दिलवाने के नाम पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रामभगत की पत्नी से 10 लाख रुपये ठगने के आरोप में पूर्व विधायक चंदर भाटिया, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रामभगत की पत्नी सरोज भगत ने थाना कोतवाली में दर्ज करवाए मामले बताया कि उन्हें पेट्रोल पंप खोलने के लिए जगह चाहिए थी।
इस दौरान उनका संपर्क पूर्व विधायक चंदर भाटिया, उनकी पत्नी अनीता और बेटे राहुल से हुआ। आरोपियों ने सेक्टर-22 शमशान घाट के सामने स्थित जमीन को अपनी बताकर उनके साथ इसी साल फरवरी माह में 30 साल का अनुबंध कर लिया।
कुछ समय बाद जब उन्होंने उस जमीन की साफ-सफाई करवा चारदीवारी करवानी चाही तो नगर निगम ने काम रुकवा दिया। पड़ताल करने पर पता चला कि जमीन केंद्र सरकार की है।
विज्ञापन
इस पर सरोज भगत ने उनसे अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।