{"_id":"5ec2e851136e8b38270b3a87","slug":"case-filed-against-30-landlords-who-forced-for-rent-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में किराए का दबाव बनाने वाले 30 मकान मालिकों पर केस, दे रहे थे घर खाली करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में किराए का दबाव बनाने वाले 30 मकान मालिकों पर केस, दे रहे थे घर खाली करने की धमकी
Tue, 19 May 2020 01:26 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 May 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान मकान मालिक मजबूर लोगों से भी किराया मांगने से बाज नहीं आ रहे हैं। घर बैठे होने की वजह से काम-धंधा बंद होने के कारण किराएदार मकान मालिकों को किराया नहीं दे पा रहे हैं। सरकार ने भी ऐसे मकान मालिकों से किराया न लेने की गुजारिश की थी। इसके साथ ही सरकार ने यह भी साफ संदेश दिया था कि यदि कोई मकान मालिक मजबूर किराएदार से जबरन किराया मांगता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दिल्ली पुलिस ने ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने ऐसे 30 मकान मालिकों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन के मामले दर्ज किए हैं। यह सभी मकान मालिक अपने किराएदारों से जबरन किराया मांग रहे थे। किराया न देने की सूरत में मकान खाली करने की धमकी भी दी जा रही थी। किराएदारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट के लिहाज से दक्षिण पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली संवेदनशील
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। मकान मालिक किराएदारों की मजबूरी का गलत फायदा न उठाएं। पुलिस ने शाहदरा में 1, दक्षिण जिला में 1, बाहरी-उत्तरी जिला में 12, उत्तर-पश्चिम में 10, बाहरी दिल्ली में 3, द्वारका में 1 और दक्षिण-पश्चिम जिले में 2 मामले दर्ज किए हैं। सभी थाने के प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि वह किराएदारों का ख्याल रखें।