फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case against Swati Maliwal, the name of the woman charged with public

दुष्कर्म पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने पर स्वाति मालिवाल के खिलाफ FIR दर्ज

Wed, 27 Jul 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
Case against Swati Maliwal, the name of the woman charged with public
स्वाति मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी थाने में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि बुराड़ी में हुए दुष्कर्म के मामले में आयोग की ओर से थाना प्रभारी को एक नोटिस जारी किया गया था जिसमें पीड़िता के नाम को सार्वजनिक कर दिया गया। 

विज्ञापन


यहां तक कि एक राष्ट्रीय चैनल पर नोटिस की कॉपी को दिखाया गया था। थाना प्रभारी की शिकायत पर स्वाति मालीवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 228ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2015 में बुराड़ी इलाके से एक 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले की अदालत में सुनवाई चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को कोल्डड्रिंक के साथ पिला दिया था ज्वलनशील पदार्थ

Case against Swati Maliwal, the name of the woman charged with public
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

अगली सुनवाई से पूर्व 15 मई 2016 को किशोरी को दुबारा अगवा कर लिया गया। पीड़ित परिजनों ने बुराड़ी थाने में इसकी शिकायत की। 19 मई को पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। 26 मई को किशोरी को पुलिस ने स्वरूप नगर इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया।
 
पीड़िता के परिजनों ने मामला वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए आरोपी के मामा-मामी के खिलाफ पीड़िता को अगवा करने की शिकायत की। 

साथ ही कहा कि आरोपी ने पीड़िता के साथ दुबारा दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों के मुताबिक इसी बीच आरोपी ने 24 जून को पीड़िता को कोल्डड्रिंक के साथ ज्वलनशील पदार्थ पिला दिया। 

नोटिस में महिला आयोग की ओर से सार्वजनिक किया गया नाम

Case against Swati Maliwal, the name of the woman charged with public
स्वीती मालीवाल - फोटो : ANI

जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। पीड़िता को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत महिला आयोग में की।

महिला आयोग ने 22 जुलाई को बुराड़ी थाना पुलिस को एक नोटिस भेजकर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने को लेकर सफाई मांगी। इस नोटिस में महिला आयोग की ओर से पीड़िता के नाम को सार्वजनिक कर दिया गया। 

साथ ही महिला आयोग की ओर से इस नोटिस को वाट्सएप ग्रुप पर भी डाल दिया। नोटिस के बाद पुलिस ने आरोपी शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अगले ही दिन रविवार को पीड़िता ने मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed