फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case against builder file of fraud in gurgaon

बिल्डर पर ठगी का केस दर्ज, फ्लैट बेचने के नाम पर ऐंठे करोड़ों

Fri, 29 Jan 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 29 Jan 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
case against builder file of fraud in gurgaon

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुड़गांव। दिल्ली के रहने वाले 50 से अधिक लोगों ने एकमे बिल्डर पर बिना अनुमति फ्लैट बेचने व करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री की ओर से हुई जांच के बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विकासपुरी दिल्ली के रहने वाले राकेश सरीन व अन्य 50 से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दी शिकायत में बताया था कि एकमे बिल्डर की ओर से नखड़ौला में अपार्टमेंट बनाने का प्रोजेक्ट लाॅन्च किया गया था। आरोप है कि बिल्डर ने जितने फ्लोर बनाने की अनुमति ली, उससे ज्यादा बताकर 50 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी की। जांच के दौरान बिल्डर के दोषी पाए जाने पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने एकमे प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ताओं की ओर बयान लेने के बाद दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर उद्यमी को ठगा

गुड़गांव। सेक्टर-23 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खुद को सिटी बैंक प्रतिनिधि बताकर शहर के एक उद्यमी से ऑनलाइन ठगी की। उस व्यक्ति ने उद्यमी से उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली। बाद में इसी जानकारी के आधार पर उसने तीन किश्तों में क्रेडिट कार्ड से रकम को डेबिट किया। अपने साथ ठगी की जानकारी उद्यमी को तीन दिन बात पता चली। तब तक उनके अकाउंट से 12 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। उन्होंने सेक्टर-23 थाने में लिखित शिकायत दी है।

हरियाणा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चेयरमैन किशन कपूर ने बताया कि 22 जनवरी उनके पास एक फोन कॉल आई। जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को सिटी बैंक का प्रतिनिधि बताया। उसने कपूर से कहा कि बैंक उनके क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए उसने कुछ जानकारी आपेक्षित है। उसने कपूर से क्रेडिट कार्ड पर लिखे नंबर और एक्सपायरी डेट की जानकारी ली। किशन कपूर बताते हैं कि उन्होंने उस कॉल पर विश्वास कर उसे पूरी जानकारी दे दी। उसी दिन उनके अकाउंट से पहले 2000 रुपये कम हुए। उसके कुछ दे बाद ही 5000 रुपये उनके क्रेडिट कार्ड से डेबिट हुए। इसी प्रकार 24 जनवरी को 5000 रुपये उनके क्रेडिट कार्ड से निकाला गया। कपूर ने बताया कि इस घटना के तीन दिन बाद उन्हें इसकी जानकारी मिली। तो सबसे पहले उन्होंने सिटी बैंक में फोन कर कार्ड का ब्लॉक कराया। कपूर ने बताया कि उनके मोबाइल पर कार्ड से रकम डेबिट होते ही मैसेज आया था, मगर उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed