फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   carxpert is inaugurated in noida

नोएडा में आया CARXPERT, अब भूल जाइए कार सर्विसिंग की परेशानियां

Fri, 24 Nov 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 24 Nov 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
carxpert is inaugurated in noida
carxpert - फोटो : लाल सिंह

दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह आर्थिक और वास्तविक कार सर्विसिंग के समाधान की जरूरत बढ़ती जा रही है। ऑटो केयर की श्रेणी में दिग्गज खिलाड़ी कार एक्सपर्ट इसका समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


कार एक्सपर्ट ने नोएडा में फ्रेंचाइजी वर्कशॉप का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया। कई दूसरी फ्रेंचाइजी का भी उद्घाटन आने वाले महीनों में किया जाएगा। फ्रेंड्स मोटर्स एक फ्रेंचाइजी वर्कशॉप है, जिसका इस क्षेत्र में संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


यह फ्रेंचाइजी सस्ती कीमत पर उपभोक्ताओं को हाई क्वॉलिटी की कार सर्विसिंग मुहैया करा रही है। इसका उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं, इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

अब एक ही छत के नीचे समाधान

नोएडा में आधुनिक उपकरणों से लैस वर्कशॉप, मशीनरी और उच्च प्रशिक्षित कर्मचारियों के माध्यम से उपभोक्ताओं की पहुंच हाई क्वॉलिटी सर्विसेज तक हो सकेगी। यहां उपभोक्ताओं को कार सर्विंग के सभी समाधान एक ही छत के नीचे मुहैया होंगे।

कार एक्सपर्ट की सर्विसेज में मैकेनिकल रिपेयर, कैश लेस सुविधा के साथ दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की मरम्मत, इंश्योरेंस पॉलिसी का नवीनीकरण, कार की बाहरी और भीतरी सुंदरता बढ़ाना, स्पेयर पाटर्स, कार एक्ससेरीज और टायर की बिक्री शामिल है।

कार एक्सपर्ट कम कीमत पर हाई क्वॉलिटी की कार रिपेयरिंग के लिए मशहूर है, जबकि ओईएम की वर्कशॉप में कार की सर्विंसिंग कराना काफी महंगा पड़ता है। जहां ये उपभोक्ताओं के लिए सस्ता विकल्प है, वहीं इंश्योरेंस कंपनियों को भी यह विकल्प काफी कारगर प्रतीत होगा।

स्किल इंडिया मिशन की तर्ज पर कार एक्सपर्ट का उद्देश्य सरकार के स्किल इंडिया मिशन की तर्ज पर रोजगारों के अवसरों के सृजन में बढ़ोतरी करना है। संस्था की योजना उत्तरी भारत के टियर-2 और टियर-3 के शहरों में अपना दायरा बढ़ाने की है।

अब एक ही छत के नीचे समाधान

कार एक्सपर्ट के सहसंस्थापक वाई.एस. कटोच ने कहा,'दिल्ली-एनसीआर का आटोमोबाइल सेक्टर में उल्लेखनीय योगदान है। कई मशहूर ऑटोमोबाइल ब्रैंड के शोरूम दिल्ली और एनसीआर में स्थित है।

इस समय ओईएम वर्कशॉप और स्थानीय गैराज में कार सर्विंग का मुंहमांगा दाम वसूला जा रहा है, इसलिए कार मालिकों को वहां उचित दाम पर बेहतरीन क्वॉलिटी की सर्विस नहीं मिल रही है।

ओईएम वर्कशॉप में कार सर्विसिंग कराना काफी महंगा पड़ता है। स्थानीय गैराज में कार की सर्विसिंग कराने से मालिकों को संतुष्टि नहीं मिल पाती और उनकी क्वॉलिटी संदिग्ध रहती है।

कार एक्सपर्ट अपने फ्रेचाइजी नेटवर्क से हाई क्वॉलिटी की कार रिपेयरिंग सर्विस सस्ते दामों पर मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था की योजना टियर 2 और टियर 3 के शहरों में अपना विस्तार करने की योजना बना रही है। हालांकि कई क्षेत्रों के लिए सूक्ष्म विस्तार होगा।'

मल्टी ब्रैंड कार सर्विसिंग सेक्टर

वाई.एस. कटोच ने आगे कहा,'कार एक्सपर्ट देश में संगठित मल्टी ब्रैंड कार सर्विसिंग सेक्टर स्थापित करने की योजना बना रहा है, जो आज के क्षेत्र में बाजार की जरूरत है।

इस क्षेत्र का पश्चिमी देशों में काफी विकास हुआ है लेकिन भारत में इस सेक्टर में बहुत बड़ा खालीपन है। अगले 3 और 4 साल में इस क्षेत्र में व्यापक बढ़ोतरी हो सकती है। हमारी इस सेक्टर में मार्केट लीडर बनने की योजना है। हमें विश्वास है कि जैसे-जैसे हम अपनी योजना को अमल में लाते जाएंगे।

ऑटो केयर इंडस्ट्री में क्रांति आती जाएगी।' कार एक्सपर्ट की सबसे बड़ी खूबी, खासियत और यूएसपी सभी भागीदारों, कार मालिकों, इंश्योरेंस कंपनियां और फ्रेंचाइजी ओनर्स को कम कीमत में हाई क्वॉलिटी सर्विस मुहैया कराना है।

अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में संगठन का विश्वास कार सर्विस शोरूम की जगह कार सर्विस सेंटर खोलने में है। कंपनी का पूरा ध्यान मूल्य प्रभावी क्वॉलिटी रिपेयरिंग सुविधा मुहैया कराना है।


'शहर में होगी हमारी चर्चा'

फ्रेंड्स मोटर्स के मालिक शक्ति सिंह ने कहा,'हम ऑटो केयर इंडस्ट्री में मशहूर नाम कार एक्सपर्ट के साथ साझेदारी से बेहद उत्साहित हैं। अपनी रणनीतिक साझेदारी से नोएडा के ऑटोकेयर सेक्टर में भारी बदलाव देखने को मिलेगा।

कार एक्सपर्ट की उच्च क्वॉलिटी और जेब में फिट बैठने वाली कार सर्विसिंग की सर्विस की जल्द ही शहर में चर्चा होने लगेगी।' कार एक्सपर्ट प्रमुख रूप से उत्तर भारत में 2017-18 तक 80 फ्रेंचाइजी वर्कशॉप खोलना चाहती है।

2020 तक कंपनी 500 फ्रेंचाइजी पार्टनरशिप करने के करीब पहुंच जाएगी। वित्त वर्ष 2018-19 तक कंपनी की योजना प्री ओन्ड कार फ्रेंचाइजी बिजनेस में हाथ आजमाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed