फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   careful people who defecate in the open

खुले में शौच जाने वाले लोग हो जाएं सावधान, हो जाएगी मुसीबत

Sun, 15 Nov 2015 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 15 Nov 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
careful people who defecate in the open

खुले में शौच के लिए जाने वाले लोग सावधान हो जाएं, जल्द ही मेवात के अतिरिक्त उपायुक्त मनी राम शर्मा मीडिया, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और गांव के प्रमुख लोगों व महिलाओं को साथ लेकर उन जगहों का दौरा करेंगे, जहां लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं।

विज्ञापन


इस जानकारी उन्होंने खास बातचीत में दी। एडीसी पुन्हाना खंड के गांव रहपुआ में एक कार्यक्रम में आए थे। एडीसी ने बताया कि मेवात के 443 गांवों में एक भी ऐसा गांव नहीं है, जिसमें सौ फीसदी ओडीएफ यानी खुले शौच जाने से मुक्त गांव हो। फिलहाल मेवात जिले के 22 गांवों में ओडीएफ बनाने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


यह योजना 16 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। एडीसी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोग अब खुले में शौच के लिए जाना बंद करें क्योंकि खुले में शौच जाने से कई प्रकार की बीमारियां पैदा होती हैं। मेवात में शौचालय बनाने के लिए चार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और सवा दो करोड़ रुपये हाल ही में सरकार ने भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एक शौचालय बनाने के लिए 12 हजार की अनुदान राशि दी जाती है। इस मौके पर एडीसी ने गांव रहपुआ के पास से गुजरने वाले गंगवानी माइनर पर एक छोटी पुलिया बनाने के लिये डेढ़ लाख रुपये और गांव के कब्रिस्तान की चारदीवारी बनाने के लिए एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।


वहीं गांव के पूर्व सरपंच धूप खां ने अतिरिक्त उपायुक्त का पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस मौके पर गांव रहपुआ और आसपास के गांवों के भी प्रमुख लोग पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed