फेसबुक पर ऐसे हो रही है करियर काउंसिलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक और वेबसाइट छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग का मंच बन रहे हैं। छात्र सब्जेक्ट कॉम्बीनेशन (विषय संयोजन) और कोर्स में भविष्य को लेकर विशेषज्ञों की सलाह ले रहे हैं। वेबसाइट के अलावा फेसबुक पर कई ग्रुप छात्रों को करियर की राह दिखा रहे हैं।
12वीं का रिजल्ट आते ही कॉलेज की दौड़ शुरू हो गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों समेत अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के कॉलेजों में भी जल्द ही दाखिले शुरू होने वाले हैं। एक स्ट्रीम से दूसरे स्ट्रीम और वोकेशनल कोर्स करने की चाह रखने वाले छात्र विषय की बारीकियों के बारे में वेबसाइट और सोशल साइट पर विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं।
छात्रों के साथ अभिभावक भी कॉलेज में मौजूदा कोर्स, वहां की सुविधाओं और कनेक्टिविटी के बारे में जवाब तलाश रहे हैं। फेसबुक पर विषय की जानकारी देने और काउंसलिंग के लिए कई वेबसाइटों के लिंक दिए गए हैं।
टॉपर भी ले रहे सलाह
सीबीएसई के ऑल इंडिया टॉपर सार्थक अग्रवाल कहते हैं कि सेंट स्टीफंस और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स पसंद है, लेकिन वह इन कॉलेजों के बारे में जानने के लिए ऑनलाइन जानकारी जुटा रहे हैं। साइंस के बाद इकोनॉमिक्स करना कैसा रहेगा, इसके लिए काउंसलर की मदद ले रहे हैं।
12वीं में ह्यूमेनिटी में 91 फीसदी प्राप्त करने वाली छात्रा नीतू बताती हैं कि ह्यमेनिटी के कई विषय हैं। कभी साइकोलॉजी में एडमिशन लेने का मन करता है तो कभी इकोनॉमिक्स में। कुछ दोस्त भूगोल की सलाह देते हैं। अपने मार्क्स लिखकर जब फेसबुक पर डाला तो कई कमेंट और सलाह आए। इनमें ज्यादातर लोगों ने इकोनॉमिक्स से आगे पढ़ाई करने को कहा।
एक निजी कंपनी में नौकरी वाले पिता शिवांगी के पिता कहते हैं कि आज कई विषयों में बेहतर करियर है। इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं होती। इसके लिए बेटी की काउंसलिंग कराई और क्या बेहतर हो सकता है, इसके लिए ऑनलाइन विकल्प तलाश रहा हूं।