{"_id":"5d6d2c2b8ebc3e0173475d91","slug":"car-rams-into-crowd-in-northwest-delhi-1-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन में भीड़ में घुसी कार, एक घायल, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन में भीड़ में घुसी कार, एक घायल, मामला दर्ज
Mon, 02 Sep 2019 09:07 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 02 Sep 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन में एक कार अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक यह मामला रविवार रात का है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात को सेडान कंपनी की एक कार ओल्ड गुप्ता कॉलोनी के भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित कमल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई है। हालांकि पुलिस के मुताबिक अभी तक आरोपी ड्राइवर की पहचान नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम पुलिस उपायुक्त विजयंत आर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस कार की पहचान करने और चालक को गिरफ्तार करने में जुटी है।
विज्ञापन