{"_id":"0e6d09b95d34b732fc4e96d158892dfb","slug":"car-looted-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरोसा करने की मिली सजा, लुटा बैठे सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोसा करने की मिली सजा, लुटा बैठे सबकुछ
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 28 Jan 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-56 में एक कंपनी से माल लेने आए ट्रक चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की। मामले की शिकायत सेक्टर-55 थाना पुलिस को की गई।
विज्ञापन
गांव खेड़ा निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह ट्रक चालक है। मंगलवार रात को वह सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में माल लोड करने आया था। कंपनी बंद होने के कारण उसने ट्रक बाहर ही खड़ा कर दिया और उसमें सो गया।
विज्ञापन
देर रात करीब 2:30 बजे बजे दो-तीन लोग उसके पास आए। उन्होंने बताया कि वह कंपनी कर्मचारी हैं। संजय उन लोगों से बात करने में उलझ गया। इसी दौरान कुछ बदमाश उसके ट्रक में जबरन घुस गए।
विज्ञापन
इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके हाथ पैर बांध दिए। बदमाश उसका मोबाइल फोन, उसके पास रखी पांच हजार रुपये नगदी, ट्रक के पीछे के 8 टायर और 2 बैट्री चोरी कर ले गए।
संजय ने बताया कि इस दौरान बदमाशों ने फोन कर एक गाड़ी घटनास्थल पर मंगवाई। जिसमें आरोपियों ने चोरी का सारा सामान रख लिया और मौके से फरार हो गए।
किसी तरह संजय ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अनुसार चोराें का स्कैच तैयार किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।