फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car loot gang arrested in faridabad

कार में बैठा सवारी को लूटने वाले गैंग के तीन सदस्य पकड़े गए 

Thu, 04 May 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 04 May 2017 06:06 PM IST
सार

-गुरुग्राम के इफ्को चौक से अकेली सवारी को बैठा कर पाली रोड या ग्वाल पहाड़ी पर अंधेरे में करते थे लूटपाट -गैंग 

-गुरुग्राम के इफ्को चौक से अकेली सवारी को बैठा कर पाली रोड या ग्वाल पहाड़ी पर अंधेरे में करते थे लूटपाट -गैंग के अन्य सदस्यों का भी पुलिस को लगा सुराग, तलाश शुरू हुई 

विज्ञापन
car loot gang arrested in faridabad

विस्तार

गुरुग्राम के इफ्को चौक/ब्रिस्टल चौक से रात में अकेली सवारी को बैठा कर लूटने वाले गैंग के तीन सदस्य सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े हैं। पकड़े गए बदमाशों इमरान, आदिल निवासी बीजोपुर और आदिल निवासी मांगर ने फरीदाबाद में तीन और गुरुग्राम में दो लूटपाट की वारदात अंजाम देना कुबूल किया।
विज्ञापन


इनमें दो वारदात ऐसी हैं जिनमें पीड़ित ने पुलिस में शिकायत ही नहीं दर्ज कराई। गैंग के कई और सदस्यों की भी पुलिस को जानकारी मिली है जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र रावल ने बताया कि गुरुग्राम-फरीदाबाद के बीच कार सवार बदमाशों द्वारा सवारियों को लूटने की बढ़ती वारदात पर काबू करने के लिए उन्होंने एक टीम लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीजोपुर निवासी इमरान, आदिल और राहुल को अवैध तमंचे सहित पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने गुरुग्राम-फरीदाबाद हाईवे पर छह से अधिक लूट की वारदात अंजाम देना कुबूल किया।  

इमरान की कैब होती थी इस्तेमाल 
इंस्पेक्टर सतेंद्र रावल ने बताया कि लूटपाट की वारदात में इमरान की स्विफ्ट डिजायर कार इस्तेमाल की जाती थी। इमरान ने दिखाने के लिए अपनी कार ओला कैब में लगा रखी थी। वह खुद ही टैक्सी चालक है। राहुल और इमरान पहले भी लूट और चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं। इमरान कार चलाता था जबकि राहुल और आदिल सवारी बन कर बैठते थे, जो आगे जाकर सवारी को लूटते थे। 

पाली रोड पर अंधेरे में करते थे लूट 
इमरान ने बताया कि रात में तीनों इफ्को चौक पर खड़े होकर अकेली सवारी की तलाश करते। सवारी को स्विफ्ट डिजायर में बैठाकर पाली रोड पर सूनसान और अंधेरी जगह पर ले जाकर मारपीट करते और लूट लेते। विरोध करने वाली सवारी को पिस्तौल दिखा कर जान से मारने का डर दिखाया जाता।

शिकार से एटीएम कार्ड छीन कर उसका पिन भी पूछा जाता। पिन सही है या नहीं यह कन्फर्म करने के लिए ठेके से शराब खरीद कर पेमेंट उसके ही एटीएम कार्ड से किया जाता। यदि पिन गलत होता तो शिकार को बुरी तरह पीटते, सही होता तो उसे अंधेरे में उतार कर फरार हो जाते, आगे किसी एटीएम में घुस कर कैश विड्रॉल कर लेते। पीड़ित पुलिस को फोन न कर सके इसलिए उसके फोन की बैट्री भी निकाल कर अपने साथ ले जाते।  

यह वारदात अंजाम देना कुबूल कीं 
17 अप्रैल- टाउन नंबर 5 निवासी गुरप्रीत को इफ्को चौक से गुरुग्राम से फरीदाबाद के लिए कार में सवार हुए थे। सूरजकुंड रोड पर हनुमान मंदिर के पास गैंग ने लैपटॉप, चैन और कैश छीनकर कार से फेंक दिया था।
04 अप्रैल- नगला रोड निवासी शामद खान को इफ्को चौक से  फरीदाबाद के लिए कार में बैठाकर डेबिट कार्ड व कैश लूटकर पाली चौक के पास चलती कार से फेंक दिया था। बाद में एटीएम से 21 हजार रुपये निकलवा लिए थे।  
15 मार्च- बल्लभगढ़ निवासी आशु को मेट्रो मोड़  फरीदाबाद से गुरु ग्राम के लिए कार में बैठाकर पाली से एमवीएन रोड पर ले जाकर कैश और डेबिट कार्ड लूट लिया था। बाद में डेबिट कार्ड से 10 हजार रुपये निकाल लिए थे।

16 फरवरी - गुरुग्राम निवासी अनीक सिंह को गुरुग्राम ब्रिस्टल चौक से कार में बैठाकर कैश और डेबिट कार्ड लूटकर ग्वाल पहाड़ी के पास छोड़ दिया था।
10 जनवरी - उज्जवल सिंह निवासी गुरुग्राम को गुरु ग्राम ब्रिस्टल चौक से कार में बैठाकर कैश, लैपटॉप और डेबिट कार्ड लूटकर ग्वाल पहाड़ी के पास छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed