{"_id":"5c8a301bbdec2239135eae3a","slug":"car-lift-and-loot-gang-8-members-arrested-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट दे कर लूटने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लिफ्ट दे कर लूटने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार
Thu, 14 Mar 2019 04:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
भाषा, नोेेेएडा
भाषा, नोेेेएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 14 Mar 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, दो कारें और नगद राशि बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की 200 से ज्यादा वारदात करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज सुबह एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने दो कारों से जा रहे कुख्यात लुटेरे रवि कुमार, शिव कुमार, मनोज, पुष्पेंद्र, जावेद, कमल उर्फ कालू, भोले राम और मनीष को गिरफ्तार किया ।
विज्ञापन
कृष्ण के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे राहगीरों को कार में लिफ्ट देकर उनके साथ लूटपाट करते थे। इन लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने की 200 से ज्यादा वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि तलाशी लेने पर इनके पास से चार देसी तमंचे, कारतूस, एक चाकू, 5 हजार रुपए नगद, एटीएम कार्ड, सोने का मंगलसूत्र और सोने का लॉकेट मिला है। पुलिस ने लूट में उपयोग की जाने वाली दो कारें भी बरामद की हैं।