फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car hits divider and then a tree in Saket; six injured.

Delhi NCR News: साकेत में कार डिवाइडर से टकरा कर पेड़ से टकराई, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दक्षिणी दिल्ली के साकेत में मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवती सहित छह युवक घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। मालवीय नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंंत मित्तल ने बताया कि ये घटना बुधवार रात करीब 11.40 बजे मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो एक स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। पता चला कि यह दुर्घटना साकेत थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिससे उसकी कार डिवाइडर से टकरा कर एक पेड़ से जा टकराई। क्राइम टीम को बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण व फोटोग्राफी की गई। जांच के दौरान, अस्पतालों में भर्ती घायलों के बारे में जानकारी मिली। इनमें पांच युवक और एक युवती है। मैक्स अस्पताल से पता चला कि तीन घायल संगम विहार निवासी सोनू कनौजिया (21), अनीश कनौजिया (26), प्रिंस कुमार (19) में भर्ती हैं। दर्द और मेडिकल स्थिति के कारण, जांच के समय कोई भी घायल व्यक्ति विस्तृत बयान देने की स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन

इसके बाद मैक्स स्मार्ट हॉस्पिटल से उसी दुर्घटना से जुड़े अन्य घायलों नेब सराय निवासी छवि चोपड़ा (20), जवाहर पार्क, देवली, नई दिल्ली निवासी विक्की गुप्ता (35) और बेगमपुर, मालवीय नगर, नई दिल्ली निवासी सोनू (26) के बारे में सूचना मिली। छवि चोपड़ा और विक्की गुपता को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि कार से बीयर की कई बोतलें बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed