{"_id":"af54f5ba4fcb08ce40c99a26d8b72931","slug":"car-hits-bike-one-died-other-is-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 28 Apr 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की पटौदी रोड पर तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यूपी के गोंडावती निवासी रविंद्र गुड़गांव में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को वह अपने दोस्त अशोक के साथ बाइक से पटौदी जा रहा था। उन्होंने पटौदी रोड पर जैसे ही प्रवेश किया पीछे से स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसमें रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।