{"_id":"4e183e994991c18734b621faf7bedb1f","slug":"car-free-day-today-metro-feeder-buses-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार फ्री डे आज, चलेंगी मेट्रो फीडर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार फ्री डे आज, चलेंगी मेट्रो फीडर बसें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडब्ल्यूए द्वारा बुधवार को मनाए जा रहे कार फ्री डे को सफल बनाने में जिला प्रशासन भी जुट गया है। कार फ्री डे की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी ने 10 फरवरी को शहर के चार कोनों को मेट्रो फीडर बस चलवाने के आदेश दिए।
आरडब्ल्यूए गाजियाबाद के चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी ने बताया कि जिला प्रशासन ने सहयोग करने को कहा है। प्रस्ताव पर डीएम ने शहर में चार मेट्रो फीडर बस चलाने के आदेश दिए हैं।
यह मेट्रो फीडर बस, लाल कुआं, गोविंदपुरम अनाज मंडी, इंदिरापुरम और राजनगर सेंट्रल पार्क से चलाई जाएगी। कार फ्री डे को सफल बनाने में एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ चौधरी मोड़ और अटल चौक मौजूद रहेंगे। टीपी त्यागी ने बताया कि यह आरडब्ल्यूए का पहला प्रयास है।
विज्ञापन
कार फ्री डे के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। बुधवार को भी चौक चौराहों पर कार से चलने वाले लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा कि वे अगली बार से सहयोग करें।
एआरएम कार्मिक अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि प्रदूषण रोकने के लिए अच्छी पहल है। आरडब्ल्यूए द्वारा बताए गए प्वाइंट से बसें चलाई जाएंगी।
ये यात्रियों को वैशाली मेट्रो स्टेशन तक पहुंचाएंगी। पुराने बस अड्डे से बैठने पर मेट्रो स्टेशन तक दस रुपये में पहुंचाया जाएगा।
सर्राफा बाजार आज रहेगा बंद
वित्त मंत्रालय द्वारा जेवरात खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्य करने से सर्राफा कारोबारी आक्रोशित हैं। इसके चलते बुधवार को सर्राफा कारोबार बंद रहेगा। बंदी में शहर की 1200 से ज्यादा ज्वैलरी शोरूम और ब्रांडेड कंपनियां शामिल होंगी।
बंदी से करीब पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा। बंद को सफल बनाने के लिए मंगलवार को व्यापारियों ने दिनभर संपर्क अभियान चलाया।
नए नियम के तहत दो लाख और इससे ज्यादा के जेवरात खरीदने पर ग्राहक को अपना पैनकार्ड अनिवार्य रूप से दिखाना होगा।
सर्राफा बाजार एसोसिएशन के महामंत्री गौरव गर्ग और उत्तर प्रदेश स्वर्णकार महासंघ के कोषाध्यक्ष रवि वर्मा का कहना है कि व्यापारियों का विरोध इसलिए है कि हर किसी के पास पैन नहीं होता।
वहीं ये नियम लागू होने पर व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसलिए विरोध स्वरूप ये बंद किया जा रहा है।
बेंच की मांग, कचहरी में आज हड़ताल
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर कचहरी के अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। बार एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
दीपक शर्मा ने बताया कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकील लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
प्रत्येक शनिवार विरोध स्वरूप वकील कार्य से विरत रहते ही हैं। अब पश्चिमी यूपी हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को भी कचहरी में हड़ताल रहेगी।
उन्होंने बताया कि वकील नहीं चाहते कि पब्लिक किसी भी तरह से परेशान हो। इसी के चलते कचहरी के बाहर हापुड़ रोड पर सांकेतिक रूप से दस मिनट के लिए धरना दिया जाएगा और जाम लगाया जाएगा।