{"_id":"62c200c3b31a1a5b0f1ad2f6","slug":"car-crushed-a-young-man-sleeping-in-ramlila-maidan-died-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: रामलीला मैदान में सो रहे युवक को कार ने कुचला, मौके पर हुई मौत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: रामलीला मैदान में सो रहे युवक को कार ने कुचला, मौके पर हुई मौत, चालक गिरफ्तार
Mon, 04 Jul 2022 02:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:23 AM IST
सार
रामलीला मैदान में सो रहे एक युवक को एक कार ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसकी मदद से आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगोलपुरी इलाके में एक कार ने रामलीला मैदान में सो रहे एक युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। छानबीन के दौरान घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगाला और कार का सुराग मिलने के बाद 12 घंटे के भीतर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान मंगोलपुरी निवासी अशोक के रूप में हुई है। 1 जुलाई को मंगोलपुरी थाना पुलिस को रामलीला मैदान के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मैदान में एक युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया है और उसकी मौत हो चुकी है। मरने वाले युवक के बारे में पता चला कि वह आवारागर्द था और फुटपाथ पर सोता था।
विज्ञापन
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। एक फुटेज में पुलिस को संदिग्ध बलेरो कार का नंबर मिला। जिसके जरिए पुलिस मंगोलपुरी में रहने वाले उसके मालिक मुकेश ओबरॉय के पास पहुंची। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उसने कार को अशोक को किराए पर दी है। वाहन मालिक के निशानदेही पर पुलिस ने अशोक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। अशोक ने बताया कि उनकी कार में एक जनरेटर लगा हुआ है और वह रामलीला मैदान में अपनी कार को बैक कर रहा था। इसी दौरान जनरेटर का पहिया वहां सो रहे उस युवक के उपर चढ़ गया। घटना के बाद वह काफी डर गया था इसलिए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन