{"_id":"5c8abde0bdec2213ec6218f5","slug":"car-collapsed-in-pond-man-died-during-overtake-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के फेर में तालाब में गिरी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक के फेर में तालाब में गिरी कार, युवक की मौत
Fri, 15 Mar 2019 02:17 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
कार हादसे में 3 घायल
रूपवास बाईपास पर बुधवार रात ओवरटेक के चक्कर में एक कार (बलेनो) तालाब में गिर गई। हादसे में कार सवार सादाब (20) की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नगर के मोहल्ला नई आबादी निवासी पूर्व सभासद हाजी हनीफ की बेटी की बरात दिल्ली के शेख सराय (मालवीय नगर) से आई थी। बरात विदा होने के बाद बुधवार रात दूल्हे का भाई सादाब अपने साथियों के साथ बलेनो से दिल्ली लौट रहा था।
विज्ञापन
दादरी पार कर रूपवास बाईपास पर बारात की दूसरी गाड़ी (आई-20) से आगे निकलने की होड़ में बलेनो का संतुलन बिगड़ गया और कार तालाब में जा गिरी। आधे घंटे में पहुंची क्रेन ने कार निकाली, तब तक सादाब की मौत हो गई।
विज्ञापन