{"_id":"58cfc26f4f1c1bb6681a26d7","slug":"car-accident-at-govindpuri-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदपुरी इलाके में शनिवार रात एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार साइकिल सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 11:15 बजे मजीदिया अस्पताल के पास हुआ। सावित्री नगर निवासी अभिजीत दुबे अपनी होंडा सिटी कार से खाना खाने के लिए मालवीय नगर जा रहा था।
विज्ञापन
मजीदिया अस्पताल के पास उसकी कार के सामने एक साइकिल सवार आ गया। अभिजीत ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया। कार साइकिल से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में अभिजीत और साइकिल सवार देवली निवासी सुभाष गुप्ता जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने दोनों को मजीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने अभिजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुभाष की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के समय सुभाष अपने घर जा रहा था। पुलिस ने अभिजीत के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभिजीत प्राइवेट कंपनी में काम करता था।