फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   captured in video: bjp mp manoj tiwari making mockery of people in bank atm queue

वायरल: मनोज तिवारी ने ATM की लाइन में लगे लोगों का ऐसे उड़ाया मजाक

Thu, 05 Jan 2017 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
captured in video: bjp mp manoj tiwari making mockery of people in bank atm queue
manoj tiwari - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी हाल में एक वायरल हुए वीड‌ियो में बैंक की लाइन में लगने वाले लोगों का मजाक बनाते देखे गए। इस वीड‌ियो में अन्य नेता जो मनोज त‌िवारी की बात पर हंस रहे हैं उनमें सांसद महेश ‌ग‌िरी, व‌िधायक व‌िजेंद्र गुप्ता आद‌ि हैं।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ये बात दिल्ली के विधायक विजेंद्र गुप्ता द्वारा बुलाई गई नए साल की पार्टी में कहीं। सांसद तिवा‌री ने ये भी बताया कि जब एक रिपोर्टर ने उनसे नोटबंदी पर उनके विचार पूछे तो उन्होंने गाना ही सुना दिया।
विज्ञापन


इस वीडियो में तिवारी अपने साथियों को एटीएम लाइन की बात बताते हुए कह रहे थे- 'मैं अपने क्षेत्र के एटीएम लाइन में खड़ा होने गया। वहां कोई एबीपी न्यूज से भी खड़ा था। मुझे हैरत हुई कि मैं ऐसा क्या कहूं जिससे ये सब खुश हो जाएं।' इसके बाद तिवारी ने कहा, 'मैंने गाना सुना दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीड‌ियो

captured in video: bjp mp manoj tiwari making mockery of people in bank atm queue
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

तिवारी ने अपने साथियों को बड़े ही चटखारे लेकर फिर वो गीत सुनाया, 'देशभक्त हैं कतार में लगी है भारी भीड़, तकलीफों से सज रही भारत की तकदीर।' तिवारी ने ये भी बताया कि इसके बाद लोगों ने उनसे कहा कि वो देश के लिए लाइन में 30 दिसंबर तक लगे रहेंगे।

इस वीड‌ियो को आम आदमी पार्टी ने अपने ट्व‌िटर पर भी शेयर क‌िया है। देखें वो वीड‌ियो-

www.youtube.com/watch?v=SEe6li0DQL4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed