{"_id":"58908a264f1c1b7c3de81f4a","slug":"cantor-bike-collision-at-high-speed-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कैंटर-बाइक में टक्कर, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कैंटर-बाइक में टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर मांडीखेड़ा के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं हादसे की वजह कोहरे को बताया जा रहा है। बाइक सवार दो युवकों में से एक रमेश नाम की युवक की मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने कैंटर नंबर एचआर 28 जी 0514 को कब्जे में लिया है। चालक के विरुद्ध लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को गांव रावली निवासी रमेश चंद पुत्र मामचंद अपनी रिश्तेदारी में गांव सांठावाड़ी गया हुआ था। वह अलसुबह अपने रिश्तेदार महेंद्र सिंह के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर झिरका की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान जब रमेश चंद अपनी बाइक पर सवार होकर आ रहा था तो मांड़ीखेड़ा की ओर से जा रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमेश नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
नगीना एसएचओ रामकिशन बागड़ी के अनुसार कोहरा घना था कि तेज रफ्तार कैंटर चालक को बाइक सवार नहीं दिखाई दिए। इसी वजह से बाइक सवार युवक वाहन की चपेट में आ गए। वहीं दुर्घटना को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संदर्भ में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।