अब ट्रेन में आपको मिलेगा डिब्बा बंद खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में मिलने वाले खाने की शिकायत को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों को रेडी टू इट फूड परोसने का फैसला किया है। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में एक मार्च से इस तरह का खाना उपलब्ध होगा।
अगर आप हाइजेनिक हैं और ट्रेन की पेंट्री का खाना नहीं खाना चाहते तो आपके लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम करने का फैसला किया है। इसके तहत अब सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के पेंट्री कार में तुरंत तैयार किया हुआ शाकाहारी और मांसाहारी खाना यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने सर्कुलर जारी कर सभी जोन को सूचित कर दिया है।
सर्कुलर के अनुसार, सभी तरह के पैक्ड फूड और फ्रोजन फूड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए ब्रांड पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रेलवे ने यह भी कहा है कि इस तरह के खाने में विशेष तौर पर कंबो फूड की सप्लाई भी की जाएगी।
ट्रेनों में होंगे अवन और हॉटकेस
इस तरह का खाना कुछ सस्ता मिले, इसके लिए रेलवे सप्लाई करने वालों से कहेगा कि पैकेजिंग पर कम ध्यान दिया जाए और मात्रा व गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए।
खाना पकाने के लिए रेलवे के पेंट्री में हॉटकेस, अवन, ब्वॉयलर और हीटिंग इक्यिूपमेंट भी लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को गर्मागर्म खाना परोसा जा सके।
रेलवे ने यह भी निर्देश दिया है कि इस खाने के पैकेट को यात्री खुद खोलेंगे। इसे खाने के लिए डिस्पोजेबल ट्रे, प्लेट, चम्मच आदि भी यात्रियों को दिए जाएंगे। यात्रा के दौरान खाना एमआरपी रेट पर ही दिया जाएगा।