फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Candidates will enter the field from today to woo voters in

हरियाणा चुनाव: वोटरों को लुभाने आज से मैदान में उतरेंगे प्रत्याशी, चुनाव चिह्न हुए आवंटित

Tue, 08 Oct 2019 06:23 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 08 Oct 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
Candidates will enter the field from today to woo voters in
congress, bjp, bsp, aam aadmi party

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने, उनकी जांच एवं उन्हें वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। गुरुग्राम जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी ने निर्दलीय एवं अन्य उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। अब प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न के साथ प्रचार कर सकेंगे। हालांकि राजनीतिक दलों के उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने के दिन से ही प्रचार करने में जुटे हुए हैं, लेकिन अब सभी उम्मीदवार मंगलवार से जोर शोर से चुनाव प्रचार कर सकेंगे।

विज्ञापन


जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार मंगलवार से समस्त उम्मीदवार अधिकारिक तौर पर चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। वह गाड़ियों पर लाउड स्पीकर लगाकर प्रचार कर सकेंगे। इसके अलावा होर्डिंग आदि भी लगा सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को स्वीकृति लेनी होगी। वहीं राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने सोमवार की शाम ही चुनाव प्रचार के गाड़ियों और उन पर लाउड स्पीकर लगाने की इजाजत के लिए आवेदन कर दिया। हालांकि रिटर्निंग अधिकारी उन्हें मंगलवार को स्वीकृति देंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार उन्हीं वाहनों में चल सकेंगे जिन्हें रिटर्निंग अधिकारी से स्वीकृति मिली हुई है। दूसरे वाहनों से चलने की स्थिति में उन्हें रोक दिया जाएगा। वहीं रिटर्निंग अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रचार पर नजर रखने और आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए अपने कार्यालयों से बाहर निकलने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सीटों पर 85 में से रह गए 54 प्रत्याशी

उधर नामांकन पत्र वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद गुरुग्राम जिला के चारों विधानसभा में अब 54 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। क्षेत्र में नामांकन भरने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर 85 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से नामांकन पत्रों की छंटनी के दौरान 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हो गए थे और 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। नामांकन वापसी के अंतिम दिन पटौदी से 9, बादशाहपुर से 2, गुड़गांव से 7 व सोहना से 3 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है।

रूठे माने, नामांकन पत्र लिया वापस

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों वापस लेने के अंतिम दिन भाजपा एवं कांग्रेस से असंतुष्ट मैदान से हट गए। गुड़गांव इलाके के वर्तमान विधायक उमेश अग्रवाल को भाजपा से टिकट नहीं मिलने के विरोध में मैदान में आई उनकी पत्नी अनीता अग्रवाल ने सोमवार की सुबह नामांकन पत्र वापस ले लिया। पार्टी के नेता उन्हें मनाने के लिए कई दिन से लगे हुए थे, इन नेताओं में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल हैं।  


वहीं इसी क्षेत्र से कांग्रेस की पार्षद सीमा पाहुजा ने भी सोमवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया। पटौदी इलाके में भाजपा के मुकेश कुमारी ने भी अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। करनाल के सांसद संजय भाटिया उन्हें मनाने के लिए आए थे, वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक रामबीर सिंह भी मैदान से हट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed