फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Candidates are happy with home district centres.

एचटेट में गृह जिले में परीक्षा केंद्र बनाए जाने से खुश अभ्यार्थी

Mon, 24 Aug 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 24 Aug 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
Candidates are happy with home district centres.

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के अभ्यार्थियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने के फैसले से अभ्यार्थी काफी खुश हैं।

विज्ञापन


भावी शिक्षकों ने इसे सरकार का सराहनीय कदम बताया है। एचटेट की परीक्षा के लिए अब तक अभ्यार्थियों को दूसरे जिलों में सेंटर आवंटित किए जाते थे।

कई बार आसपास के जिलों को छोड़ दूर दराज के सेंटरों पर परीक्षा देने के लिए जाना पड़ता था। जिससे महिला अभ्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


महीने के अंत में होने वाली एचटेट की परीक्षा के लिए पुरानी प्रक्रिया के तहत केंद्र निर्धारित कर दिए गए थे। बाकायदा, ऑनलाइन रोल नंबर भी जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बीते शनिवार को परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही गृह जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने का ऐलान करते हुए शिक्षा मंत्री ने हजारों अभ्यार्थियों को राहत दी।


परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यार्थियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। परीक्षा की तैयारी में जुटे नरेश ने बताया कि पिछले साल परीक्षा केंद्र सोनीपत और पानीपत में दिए गए थे।

जिसके चलते खासी परेशानी होती थी और खर्च भी ज्यादा उठाना पड़ता। अब परीक्षा केंद्र गृह जिले में बनाए जाने के फैसले ने राहत देने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed